फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ms bitta support CAB

कैब और एनआरसी का विरोध करना राष्ट्र से गद्दारी : एमएस बिट्टा

Sat, 14 Dec 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ms bitta support CAB
राठधना में शहीद नानक चंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध? - फोटो : Sonipat
राई (सोनीपत)। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने कहा कि कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने से भारत को मुकम्मल आजादी मिली है। सरदार पटेल का अधूरा सपना पूरा हुआ है। कांग्रेस को इस मामले में चिंता जाहिर करने के बजाय समर्थन करना चाहिए। एमएस बिट्टा संसद हमले में शहीद हुए नानक चंद की बरसी पर शुक्रवार को राठधना में श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

बिट्टा ने कहा कि कश्मीर के फारुख अब्दुल्ला और अन्य नेताओं ने जो पैसा लूटा है, सरकार आने वाले दिनों में उनकी जांच अवश्य करेगी। उन्होंने कहा कि देश में एनआरसी लागू होने से देश से घुसपैठियों को बाहर करने रास्ता साफ हो गया है, जो कोई भी व्यक्ति नागरिक संशोधन बिल (कैब) एवं राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में है। वह राष्ट्र के साथ गद्दारी कर रहा है। बिट्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे लगता है कि पीओके भी जल्द भारत का हिस्सा होगा।
विज्ञापन

शहीद नानकचंद की पत्नी गंगा देवी ने कहा कि कोई भी किसी बहन-बेटियों के साथ बलात्कार करता है तो उसका इलाज हैदराबाद पुलिस की तर्ज पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें नानक चंद की शहादत पर बहुत गर्व है, पूरा गांव उनकी शहादत पर आज यहां मौजूद है और सब उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गांव के लिए यह गर्व की बात है कि उन्होंने देश के लिए शहादत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदा देवी ने कहा कि देश में बेटियों के साथ अत्याचार करने वाले दरिंदो को जिंदा रहने का हक नहीं है। ऐसे दरिंदों को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जेल में बैठकर खाना खाने वाले निर्भया के दोषियों को भी तुरंत ही फांसी दे देनी चाहिए थी। हैदराबाद में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में चार आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर मारे जाने पर भी उन्होंने पुलिस की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed