{"_id":"62e6d8f52844587a830525a7","slug":"mps-and-mlas-cannot-be-made-on-the-basis-of-a-particular-class-need-the-support-of-36-fraternities-moolchand-sharma-rohtakcity-news-rtk653918330","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ग विशेष के दम पर नहीं बन सकते सांसद और विधायक, 36 बिरादरी का साथ चाहिए : मूलचंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ग विशेष के दम पर नहीं बन सकते सांसद और विधायक, 36 बिरादरी का साथ चाहिए : मूलचंद शर्मा
विज्ञापन
परशुराम आश्रम जन कल्याण समिति सेक्टर 2 के आयोजित भगवान परशुराम की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में ए
किसी वर्ग विशेष के दम पर सांसद या विधायक नहीं बना जा सकता। राजनीति में आगे बढ़ने के लिए 36 बिरादरी को साथ लेकर चलना होता है। यह बात प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने रविवार को भगवान परशुराम आश्रम जन कल्याण समिति के सेक्टर 2 में भगवान परशुराम की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में सांसद अरविंद शर्मा, बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स व नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए।
परिवहन मंत्री ने कहा कि नई पार्टी के लॉन्चिंग में ब्राह्मण समाज का खुलकर इस्तेमाल किया जाता रहा है। जब नई पार्टी बनाई जाती है तो समाज के लोगों का टिकट काट दिया जाता है। इसलिए ऐसी गतिविधियों से संभल कर चलना होगा। उन्होंने ब्राह्मण समाज का आह्वान करते हुए कहा कि हमें उस दिशा में कार्य करना होगा, जिससे समूचे समाज का भला हो सके। मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने नौकरियों में पर्ची व खर्ची वाली कुरीति को समाप्त कर दिया है। अब राजनेताओं के नजदीकी नहीं, बल्कि पढ़ने वाले बच्चों को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने भगवान परशुराम आश्रम जन कल्याण समिति को 11 लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की।
अब देश को चिड़ियां नहीं, सोने का शेर बनाना है : अरविंद शर्मा
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब हम सबको मिलकर देश को सोने की चिड़िया नहीं, बल्कि सोने का शेर बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि वे किसी के बहकावे में न आए, बल्कि अपनी ताकत को पहचानें और स्वाभिमान को कमजोर न होने दें। इस अवसर पर मेयर मनमोहन गोयल, विधायक कुलदीप वत्स, धर्मबीर शर्मा, प्रधान राज कुमार शर्मा, उप प्रधान नफे सिंह कौशिक, सतीश वशिष्ट, महासचिव बिजेंद्र शर्मा, सचिव रामफल शर्मा, कोषाध्यक्ष अमन अत्री, मुख्य संरक्षक रणधीर भारद्वाज, मास्टर ईश्वर, कृष्ण शास्त्री, कृष्ण जेई, गोगा शर्मा, पूर्व प्रधान फतेह शर्मा ने प्रतिमा निर्माण के लिए 11 लाख रुपये दिए। पूर्व प्रधान रामकरण अत्री, मास्टर रामकुमार, एडवोकेट शिव कुमार, श्याम सुंदर गौतम, ऋषि राम भारद्वाज, अनिल शर्मा, वासुदेव शर्मा, जिले सिंह शर्मा, राजकुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, महेंद्र वशिष्ट, नवीन जयहिंद, विपिन गोयल, मन मोहन शर्मा, रमेश बोहर, धर्मबीर गौड़, रमेश हरियाणा, डॉ. ओम नारायण व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक समर्थकों में हुई कहासुनी
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भाषण दे रहे थे तो इसी दौरान भाजपा सांसद अरविंद शर्मा और बादली से कांग्रेस के विधायक कुलदीप वत्स के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। ब्राह्मण समाज के गण्यमान्य लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।
कांग्रेस की विचारधारा के लोग भी आए थे, जिनको पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भेजा हुआ था। उन्होंने राजनीतिक की बातें कीं, ताकि माहौल खराब हो जाए। इसके बावजूद समाज के लोगों ने समझदारी दिखाई और हालात को संभाला। -डॉ. अरविंद शर्मा, सांसद रोहतक।

परशुराम आश्रम जन कल्याण समिति सेक्टर 2 के आयोजित भगवान परशुराम की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में प