फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MPHW officials met MLAs regarding problems

Rohtak News: समस्याओं को लेकर विधायकों से मिले एमपीएचडब्लू पदाधिकारी

Mon, 29 Sep 2025 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
MPHW officials met MLAs regarding problems
28 पूर्व मुख्यमंत्री को मांग पत्र देते एमपीएचडब्लू के सदस्य। स्रोत:संगठन
रोहतक। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन (एमपीएचडब्लू) के पदाधिकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर विधायकों से मिले। उन्होंने रविवार को किलोई विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कलानौर विधायक शकुंतला खटक, रोहतक विधायक बीबी बत्रा व महम विधायक बलराम डांगी मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के शहरी क्षेत्र में समाप्त किए गए पदों को बहाल किया जाए। एमपीएचडब्लयू के खाली पदों को भरा जाए। एमपीएचडब्लयू वर्ग के पदनाम संशोधित किए जाएं। एमपीएचडब्लू के सभी पदोन्नत पदों के प्रमोशनल स्केल जारी किए जाएं।
विज्ञापन

राजस्थान राज्य की तर्ज पर महिला सुपरवाइजर के लिए ब्लॉक व जिला स्तर पर पद सर्जित करते हुए पदोन्नति के अवसर बढ़ाए जाएं। कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय ग्रेजुएटी दी जाए। जुलाई माह से कटे हुए वाशिंग अलाउंस को फिर से नियमित किया जाए। इस दौरान जिला प्रधान विनोद हुड्डा, जिला सचिव संदीप गोस्वामी, जयदेव नरवाल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed