फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MP Arvind Sharma and other march in rohtak in favor of caa

विपक्ष भले ही भ्रम फैला ले, कानून से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी सरकारः सांसद अरविंद

Fri, 10 Jan 2020 03:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
MP Arvind Sharma and other march in rohtak in favor of caa
09v2.jpg
रोहतक। भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष कितना ही भ्रम फैला ले, लेकिन नागरिकता संशोधन कानून पर केंद्र सरकार एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी, क्योंकि यह कानून देशहित में है और विपक्ष भी कुछ दिन बाद इस कानून का समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि अब तो विपक्ष राजनीति के चलते इस बिल का विरोध कर रहा है, जबकि विपक्ष का नेता बताए कि इस कानून से देश की जनता को क्या खतरा है।
विज्ञापन

सांसद नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में पैदल यात्रा से पहले पुराने बस अड्डे के पास सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कहा कि आखिर समझ में नहीं आ रहा है कि विपक्ष इस बिल का क्यों विरोध कर रहा है, जबकि कांग्रेस शासनकाल के दौरान इसी बिल के चलते शरणार्थियों को नागरिकता दी गई थी, जब किसी भी पार्टी ने इसका विरोध नहीं किया था, लेकिन आज विपक्ष देश में भ्रम फैलाकर अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इतिहास देखा जाए तो 1947 में महात्मा गांधी ने भी कहा था कि जो गैर मुस्लिम हिंदू, सिख हैं और पाकिस्तान में नहीं रहना चाहते हैं तो भारत सरकार का कर्तव्य है कि ऐसे शरणार्थियों के हितों की रक्षा की जाए। कांग्रेस ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार बिल में संशोधन किया है और नागरिकता दी है। सांसद ने कहा कि अब तक इस बिल में नौ संशोधन हो चुके हैं, लेकिन अब वोट बैक के चक्कर में कांग्रेस भ्रम फैला रही है। इस कानून से देश के किसी भी धर्म और किसी भी व्यक्ति का कोई लेना देना नहीं है और एक भी नागरिक इससे प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन

सभा में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि आज पूरे देश और प्रदेश में नागरिक संशोधन कानून के पक्ष में जनता को जागरूक करने के लिए इस तरह की पद यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कट्टर इस्लामी देशों से जुल्म सहकर भारत आए हिंदू, जैन, बौद्ध, पारसी, सिख व ईसाई लोगों को भारत की नागरिकता देने के फैसले पर पूरे देश में खुशी की लहर है, लेकिन विपक्ष और कट्टर मुस्लिम नेताओं व वामपंथियों में घोर निराशा का वातावरण बना हुआ है। पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि इस्लामी देशों से अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भारत इस लिए आते हैं, क्योंकि वे अपने आप को भारत से जुड़ा हुआ मानते हैं और इस समय भारत भी उनकी मदद नहीं करेगा तो ओर कौन करेगा। मेयर मनमोहन गोयल ने कहा कि यह विधेयक करोड़ों लोगों को सम्मान के साथ जीने का अवसर प्रदान करेगा। सभा को जिलाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चेयरमैन रामअवतार बाल्मीकि, सतीश नांदल, शमशेर खरकड़ा ने भी संबोधित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय झंडे के साथ स्लोगन लिखी तख्तियां भी हाथों में लीं
शहर की बाजारों से निकाली गई पैदल यात्रा में पार्टी कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय झंडे, पार्टी के झंडे और सीएए समर्थन में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर और गले में पटके पहन कर सी ए ए के समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे भी गूंजे।
इस रूट से निकली पदयात्रा
पदयात्रा पुराना बस स्टैंड से आरंभ होकर पुरानी सब्जी मंडी, दुर्गा भवन चौक, भिवानी स्टैंड, किला रोड, झज्जर मोड़, शांतमई चौक और पालिका बाजार से होती हुई छोटूराम चौक पर जाकर दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का समापन किया।

इनकी रही मौजूदगी
पद यात्रा में डॉ रीटा शर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल राजेंद्र सिंह सुहाग, कार्यकारिणी सदस्य राजरानी शर्मा, राजेंद्र सिंह रावत, राज शर्मा, रमेश अत्रि, जिला महामंत्री सतीश आहूजा, धर्मबीर शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह हुड्डा, राजबीर आर्य, देवराज सांपला, जोगेंद्र सैनी, राम करण, संदीप राठी, रिंकू कपूर, संदीप मोखरा, सूबेदार, धर्मबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed