फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MoU signed between Health Sciences and Ashoka University

स्वास्थ्य विज्ञान व अशोका विवि के बीच हुआ एमओयू

Wed, 24 Nov 2021 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
MoU signed between Health Sciences and Ashoka University
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय व अशोका विश्वविद्यालय के बीच मंगलवार को एमओयू साइन हुआ है। इस एमओयू पर हस्ताक्षर से चिकित्सा व साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रदेश के नागरिकों को फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल व अशोका विश्वविद्यालय के कुलसचिव सचिन शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर इसकी प्रति का आदान-प्रदान किया। इसके लिए डॉ. ध्रुव चौधरी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोनों विश्वविद्यालयों के बीच इस एमओयू के हस्ताक्षर होने से उच्चस्तरीय जैविक बुनियादी अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। अब यहां के पीएचडी एवं पीजी छात्र अशोका विश्वविद्यालय के त्रिवेणी स्कूल ऑफ बॉयोसाइंसेज के सेंटर फॉर डिजिज बॉयोलॉजी, सेंटर फॉर इंफलेमेशन बॉयोलोजी और सेंटर फॉर सिंथेटिक बॉयोलॉजी में रिसर्च कर सकेंगे। वहीं वहां के छात्र पीजीआईएमएस में आकर रिसर्च कर सकते हैं। यहां की ऑनलाइन लाइब्रेरी व अन्य सुविधाओं का प्रयोग कर सकते हैं। इस प्रकार की रिसर्च से मरीजों को अत्याधुनिक तकनीक से इलाज में काफी मदद मिलेगी। इससे संक्रामक रोग, ऑटोइम्यून डिजिज, कैंसर व अन्य क्रोनिक बीमारियों में रिसर्च को नई गति मिलेगी। इस मौके पर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, अशोका विश्वविद्यालय सोनीपत के कुलसचिव सचिन शर्मा, अशोका विश्वविद्यालय के आरएंडडी निदेशक डॉ. अनिर बन, त्रिवेदी स्कूल ऑफ बॉयोसाइंस की पीएचडी फैकल्टी रमा अकोंडी व डॉ. पवन उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed