फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Motors installed to extract water from fields are out of order, leaving farmers worried.

Rohtak News: खेतोें से पानी निकालने के लिए लगाई गईं मोटरें बंद, किसान परेशान

Sun, 02 Nov 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 02 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Motors installed to extract water from fields are out of order, leaving farmers worried.
20...कलानौर के सैंपल गांव में बर्मा मोटर बंद होने से परेशान किसान। स्रोत : किसान
रोहतक। कलानौर ब्लॉक के गांवों से अभी तक बारिश का पानी नहीं निकल पाया है। निकासी के लिए लगाई गई मोटरें बंद होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना कि खेतों से जलभराव कम न होने से गेहूं की फसल की तैयारी करने में देरी हो रही है। पहले ही फसल नष्ट हो चुकी है। अब दोहरी मार के लिए किसानों को सहना पड़ेगा।
विज्ञापन

कलानौर ब्लॉक के सैंपल गांव में 1000 एकड़ जमीन में जलभराव ज्यों का त्यों ही है। निकासी के लिए जिला प्रशासन ने लगाई बर्मा मोटरें एक सप्ताह से बंद हैं। मोटरें जल चुकी हैं। किसानों ने इस बारे में अधिकारियों को कई बार बताया लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। किसान विनोद ने बताया कि 20 एकड़ भूमि में अभी तक पानी नहीं निकल सका है।
विज्ञापन

पानी की निकासी में हो रही देरी से रबी की फसल की बुआई नहीं हो पा रही है। जब तक खेतों से पानी नहीं निकलेगा तब खेत तैयार नहीं किए जा सकते हैं। पहले ही 700 एकड़ धान बारिश के पानी में नष्ट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग के अधिकारियों मौखिक में तीन बार अवगत करवाया जा चुका है मगर उनको आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। किसान रामनिवास सिगरोहा, नरेंद्र बोहरिया व अशोक सिंधु ने पानी की निकासी नहीं करवाने पर नाराजगी जताई।

सैंपल में बर्मा मोटर को सुधार करके लगाया गया था। अभी दो दिन पहले ही इसके बंद होने की जानकारी मिली है। कर्मचारियों को बोला गया है। सोमवार को बर्मा मोटर ठीक की जाएगी। -राजेश भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed