फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Moss deposits in waterworks tanks and water treatment plants removed

Rohtak News: जलघरों के टैंकों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जमी काई निकाली

Sat, 14 Feb 2026 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Moss deposits in waterworks tanks and water treatment plants removed
16-रोहतक के सोनीपत रोड ​स्थित प्रथम जलघर के डब्ल्यूटीपी सफाई करते कर्मचारी। स्रोत : विभाग
रोहतक। जलघरों के टैंकों व डब्ल्यूटीपी (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) की जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफाई कार्य शुरू करवाया है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर जमी काई को निकलवाया जा रहा है। काफी से समय से काई जमी होने से प्लांट गंदा नाला प्रतीत हो रहा था। अब विभाग की ओर से कर्मचारियों को लगाकर सफाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से स्वच्छ पेयजल हमारा हक अभियान के तहत जलघरों की सफाई का मुद्दा उठाया गया था। अमर उजाला में 11 जनवरी के अंक में यह समस्या उठाई गई थी। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों तालाबों व प्लांट की सफाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारी ने बताया कि सोनीपत रोड स्थित प्रथम जलघर व द्वितीय जलघर के प्लांट की रुटीन सफाई के तहत जमी काई निकाली जा रही है। प्रथम जलघर में कर्मचारियों ने काई को निकलवा दिया है। नाले के तरह प्रतीत हो रहे झज्जर रोड स्थित द्वितीय जलघर के तालाबों में भी कचरे को निकलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई का कार्य रूटीन में होता है। कर्मचारियों को तालाबाें व प्लांट की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। तालाबों में नीचे जमी गाद भी जल्द निकाली जाएगी।

- शिवराज चौहान, अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग

16-रोहतक के सोनीपत रोड स्थित प्रथम जलघर के डब्ल्यूटीपी सफाई करते कर्मचारी। स्रोत : विभाग

16-रोहतक के सोनीपत रोड स्थित प्रथम जलघर के डब्ल्यूटीपी सफाई करते कर्मचारी। स्रोत : विभाग

16-रोहतक के सोनीपत रोड स्थित प्रथम जलघर के डब्ल्यूटीपी सफाई करते कर्मचारी। स्रोत : विभाग

16-रोहतक के सोनीपत रोड स्थित प्रथम जलघर के डब्ल्यूटीपी सफाई करते कर्मचारी। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed