फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Monamo and Noz won gold in Asian Wrestling Championship

Rohtak News: एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में मुस्कान व नेहा ने जीता सोना

Sat, 12 Jul 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 12 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Monamo and Noz won gold in Asian Wrestling Championship
पदक विजेता सूरज व रोहित का स्वागत करते मेहर सिंह अखाड़ा संचालक मोहित मलिक, कोच व पहलवान। स्रोत:
रोहतक। अंडर-20 एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की महिला पहलवान मुस्कान ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा पानीपत की नेहा ने भी स्वर्ण पदक जीता। मुस्कान ने फाइनल मैच में मंगोलिया की पहलवान को 6-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता व नेहा ने चीन की पहलवान को 8-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता 8 जुलाई से 13 जुलाई तक बिश्केक किर्गिजस्तान में आयोजित की जा रही है। कोच मनदीप ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। मुस्कान जिले के गांव मोखरा की निवासी है। दोनों पहलवान जिले के छोटूराम स्टेडियम में अभ्यास करती है।
विज्ञापन


सूरज व रोहित का स्वागत किया
अंडर-20 एशिया कुश्ती चैंपियनशिप में पदक विजेता सूरज व रोहित का शुक्रवार को स्वागत किया। कोच रणबीर ढाका, मेहर सिंह अखाड़ा संचालक मोहित मलिक, कोच सोनू व कोच रिंकू अखाड़े के अन्य पहलवानों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में सूरज ने स्वर्ण व रोहित ने रजत पदक जीता। सूरज गांव रिठाल का व रोहित हिसार का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed