{"_id":"682f742ad9940d506b009d94","slug":"mokhra-khass-female-sarpanch-and-panch-face-to-face-sarpanch-accused-of-embezzlement-of-bricks-rohtak-news-c-17-roh1019-658298-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मोखरा खास की महिला सरपंच व पंच आमने-सामने, सरपंच पर ईंटों के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मोखरा खास की महिला सरपंच व पंच आमने-सामने, सरपंच पर ईंटों के गबन का आरोप
Fri, 23 May 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 23 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
22महम02...जिला उपायुक्त को शिकायत देने पहुंचे मोखरा खास के पंच। संवाद
महम। मोखरा खास गांव में महिला सरपंच व पंच ईंटों को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। तीन पंचों ने डीसी को शिकायत देकर महिला सरपंच पर ईंटों के गबन का आरोप लगाया है। जबकि सरपंच पक्ष का आरोप है कि पंच ने ईंट अपने खेत में छुपा ली। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहे।
डीसी को दी शिकायत में पंच मनोज, रसीला व कुलजीत कौर ने दावा किया है कि पंचायत के पंच सरपंच की कार्यशैली से नाराज हैं। उनका आरोप है कि सरपंच पंचों की सहमति के बगैर कार्य करती है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाए।
उधर, महिला सरपंंच पक्ष का कहना है कि एक पंच ने पंचायती ईंटें उठाकर अपने खेत में रख ली। जब उसको ऐसा करने से रोका तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्रता की। वाइस रिकार्डिंग के सबूत के साथ उसकी शिकायत बहुअकबरपुर थाने में दी हुई है। अब उसके ऊपर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।