फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Model School won the Chess Championship Trophy

Rohtak News: मॉडल स्कूल ने जीती चेस चैंपियनशिप ट्रॉफी

Fri, 13 Feb 2026 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Model School won the Chess Championship Trophy
18-रोहतक के आंबेडकर चौक मॉडल स्कूल के विद्या​र्थियों को ट्राफी देती प्राचार्य डॉ. अरुणा तनेजा।
रोहतक। मॉडल स्कूल की विभिन्न शाखाओं के बीच हुई पारस्परिक चेस चैंपियनशिप आंबेडकर चौक स्थित शाखा ने जीती। आंबेडकर चौक मॉडल स्कूल की प्राचार्य डॉ. अरुणा तनेजा ने बताया कि पारस्परिक अंडर-14 स्पर्धा में मॉडल स्कूल की अंबेडकर चौक, सेक्टर-4, कलानौर, महम व सांपला की शाखाओं के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

लड़कों की टीम में अंबेडकर चौक की टीम में हर्षित, प्रणव, दैविक और तुषार ने ट्राफी पर कब्जा किया जबकि सेक्टर-4 शाखा से अंश राठी, संभव, तन्मय व लक्ष्य की टीम रनर्स अप रही।
विज्ञापन

लड़कियों में सेक्टर-4 की टीम में गार्गी, स्नेहा, हर्षिता और तृषा विजयी रही जबकि सांपला शाखा की टीम में निहारिका, लावण्या, गीतांजलि व जाह्नवी रनर्स अप रही। मौके पर मॉडल स्कूल के पूर्व छात्र एडवोकेट शांतनु सैनी मुख्य अतिथि रहे। शांतनु चेस में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed