फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MLA Khatak said that there is no cleanliness in PGI wards 14 and 17, while Minister Panwar said that the officials should improve the situation.

Rohtak News: विधायक खटक बोलीं-पीजीआई के वार्ड 14 व 17 में साफ-सफाई नहीं, मंत्री पंवार बोले-बेहतर करें अधिकारी

Sun, 22 Feb 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
MLA Khatak said that there is no cleanliness in PGI wards 14 and 17, while Minister Panwar said that the officials should improve the situation.
18-विकास भवन में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में ​शिकायत सुनने पर अधिकारिय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में आमजन की शिकायतों के साथ ही कलानौर से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक ने आरोप लगाया कि पीजीआई के वार्ड 14 व 17 में साफ-सफाई का अभाव है। डॉक्टरों के बैठने की जगह स्वच्छ नहीं हैं। यहां व्यवस्थाएं कराई जाएं।
उन्होंने सिविल सर्जन
डॉ. रमेश चंद्र को निर्देश दिए कि वे बालंद पीएचसी में गर्भवती को अटेंड करने में कोताही बरतने वाले अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करें। बैठक की अध्यक्षता कर रहे हरियाणा के विकास एवं पंचायत, खान एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन

डॉ. कुंदन मित्तल से कहा कि व्यवस्थाएं बेहतर करें अधिकारी।
पंवार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की बिजली-पानी व सड़क आदि की हर समस्या का शीघ्र उचित समाधान करें। एजेंडे में शामिल 16 में से 14 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया व दो शिकायतों में कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेड़ी साध में रोजाना पांच टैंकर से पेयजल सप्लाई देने के निर्देश
पंवार ने गांव खेड़ी साध निवासी रणबीर सिंह की शिकायत की सुनवाई करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेड़ी साध गांव के वार्ड 11 में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होने तक पांच टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई उपलब्ध कराई जाए व नागरिकों की मांग के अनुसार 400 मीटर की पाइपलाइन बिछाई जाए।
--------
नालों में लगे बिजली के खंभों को तुरंत हटवाएं
मंत्री ने कहा कि गांव के स्कूल के साथ बने नालों की सफाई करवाई जाए व नालों में लगे बिजली के खंभों को संबंधित अधिकारी तुरंत हटवाएं। खेड़ी साध गांव की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए एक समिति भी गठित की गई जिसकी निगरानी उपमंडलाधीश आशीष कुमार करेंगे। खेत-खलिहानों के तीन व चार करम के रास्तों को पक्का करने के लिए सरकार की ओर से हर विधायक को प्रतिवर्ष 25 किलोमीटर सड़क आवंटित की गई है।
----------
धोखाधड़ी से संबंधित शिकायत पर करें एफआईआर
गोहाना निवासी लव मलिक की धोखाधड़ी से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि आरोपी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करे। बाबा मस्तनाथ नगर निवासियों की शिकायत की सुनवाई करते हुए उन्होंने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की ओर से नियमित की गई कॉलोनी का हवाला देकर विभाग को दोबारा पत्र भेजें।
----------
10 किस्तों में लंबित राशि का भुगतान करवाएं
उन्होंने खेड़ी सांपला निवासी पूनम की शिकायत के संदर्भ में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतकर्ता के बकाया बिजली बिल पर सरचार्ज न लगाएं व विशेष केस बनाकर 10 किस्ताें में लंबित राशि का भुगतान करवाएं।
-----------------
पेपर मिल फैक्टरी से निकलने वाले धुएं की चेकिंग करवाएं
गांधी नगर निवासी राजरानी की शिकायत के संदर्भ में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आरोपी महिला को पीड़ित परिजनों के समक्ष बुलवाकर पूछताछ करवाएं। उन्होंने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बालंद गांव में पेपर मिल फैक्टरी से निकलने वाले धुएं की सुबह चेकिंग करवाएं। सांपला निवासी राजबीर की शिकायत की सुनवाई करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वे ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर शिकायतकर्ता की जमीन से तुरंत कब्जा हटवाएं।
----------------

ठेकेदार का छलका दर्द...
बैठक में एक ठेकेदार का दर्द छलक उठा। जन स्वास्थ्य विभाग में उनका 80 लाख रुपये से अधिक का भुगतान अटका है। जय इलेक्ट्रिक वर्क्स के राधेश्याम की निष्पादित कार्यों की स्वीकृति से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए पंवार ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता की अध्यक्षता में नगर निगम व उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों की समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हसनगढ़ निवासी गीता देवी की 100 वर्ग गज प्लॉट से संबंधित शिकायत की सुनवाई की और उन्हें दूसरा प्लॉट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
---------------
पंचायत भूमि से 15 दिन में कब्जा हटवाएं
हसनगढ़ निवासी सूबे सिंह की पंचायत भूमि पर कब्जे संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 15 दिन में कब्जा हटवाएं। उन्होंने रामअवतार की शिकायत की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त, जिला नगर योजनाकार, जिला राजस्व अधिकारी की समिति गठित कर एक माह में सार्वजनिक गली पर कब्जे की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि संत कबीर धर्मशाला के कार्य को पूर्ण करवाएं।
----------------
बैठक में ये रहे मौजूद
राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, विधायक भारत भूषण बतरा, कलानौर की विधायक शकुंतला खटक, महम के विधायक बलराम दांगी, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, उपायुक्त सचिन गुप्ता, नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता शिवराज, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र, पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल आदि।

----------------

18-विकास भवन में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में शिकायत सुनने पर अधिकारिय

18-विकास भवन में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में शिकायत सुनने पर अधिकारिय

18-विकास भवन में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में शिकायत सुनने पर अधिकारिय

18-विकास भवन में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में शिकायत सुनने पर अधिकारिय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article