फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Middle-aged dies of corona, 16 new infected found

कोरोना से अधेड़ की मौत, 16 नए संक्रमित मिले

Wed, 05 Jan 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged dies of corona, 16 new infected found
रोहतक। कोविड फिर जानलेवा होने लगा है। जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस से पहली मौत सामने आई है। मरने वाले की पहचान सोनीपत के सिसाना के 50 वर्षीय अधेड़ के रूप में हुई है। यह व्यक्ति मंगलवार को पीजीआई के सी-ब्लॉक में आया था। गंभीर हालत में आए इस व्यक्ति को संदिग्ध मरीज मानकर सैंपल लिये थे। इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने की मंगलवार देर शाम को पुष्टि हुई। शव संस्थान के शवगृह में रखा गया है। बुधवार को शव का कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ईश्वर सिंह ने बताया कि संस्थान में एक बीमार व्यक्ति इलाज के लिए आया था। इस कोविड संदिग्ध मरीज के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसकी रिपोर्ट देर शाम को पॉजिटिव आई। मरीज की मौत होने पर शव को सुरक्षित शवगृह में रखवा दिया गया है। इसका कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

जिले में 16 नए कोरोना संक्रमित केस मिले
मंगलवार को जिले में 16 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। इसके साथ ही अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 53 से बढ़ कर 68 पहुंच गई है। संक्रमितों में 16 वर्षीय एक विद्यार्थी, दो चिकित्सक, दो नर्स, महिला कॉलेज प्राचार्य, शिक्षक, अधिवक्ता, गृहिणी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बीमा कर्मी, रेलवे कर्मी शामिल हैं। ये सभी केस शहरी क्षेत्र से हैं। ग्रामीण क्षेत्र से कोई केस सामने नहीं आया है। शहर के सेक्टर व चिन्योट कॉलोनी में केस ज्यादा मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed