{"_id":"6a60d6afdc3522f56c04a441","slug":"message-of-cleanliness-conveyed-through-street-plays-rohtak-news-c-17-ali1038-892290-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश
Wed, 22 Jul 2026 08:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की ओर से बुधवार को नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता का संदेश दिया गया। नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र दुहन ने बताया कि राधे-रोध पार्क व माता दरवाजा चौक पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक जागरूक किया गया।
कलाकारों ने नागरिकों को स्वच्छता अपनाने, घर एवं प्रतिष्ठानों पर ही गीला व सूखा कूड़ा, घरेलू खतरनाक एवं सेनिटरी अपशिष्ट को अलग-अलग करने, प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं बिक्री न करने का संदेश दिया। इसके अलावा सोनीपत रोड व पुराना बस स्टैंड पुल के नीचे विशेष सफाई अभियान चलाया गया। संवाद