फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Merit students honored

Rohtak News: मेरिट में आए विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

Thu, 16 May 2024 06:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 16 May 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Merit students honored
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डावला के 12वीं व 10वीं कक्षा में मेरिट में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रांगण में सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में 24 विद्यार्थी व कक्षा 10 वी में 15 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। कक्षा 12वीं में तमन्ना पुत्री मुकेश, ओगीता पुत्री धर्मपाल व अन्नू पुत्री सतपाल ने विद्यालय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 10वीं में मोहित पुत्र धर्मपाल, स्नेहा पुत्री विनोद व सागर पुत्र संदीप ने विद्यालय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर गांव डावला के सरपंच सतबीर सिंह व स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान जगमाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। स्कूल प्राचार्य रमेश शर्मा ने मेरिट सूची में स्थान हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को माल्यार्पण करके सम्मानित किया। रमेश शर्मा ने बताया कि यह बहुत ही गर्व कि बात है कि इतने विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान हासिल करके एक नया इतिहास रच दिया है। सम्मान समारोह के बाद गांव डावला में सभी विद्यार्थियों की एक रैली निकली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed