{"_id":"68a6360c1805c28c500d7ea4","slug":"meena-valmiki-and-rishi-bhardwaj-became-nominated-councilors-rohtak-news-c-17-roh1020-712291-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मीना वाल्मीकि और रिषी भारद्वाज मनोनीत पार्षद बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मीना वाल्मीकि और रिषी भारद्वाज मनोनीत पार्षद बने
Thu, 21 Aug 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
ऋषि भारद्वाज
- फोटो : संवाद
महम। नगर पालिका में पार्षदों की संख्या अब 15 से बढ़कर 17 हो गई है। सरकार की ओर से वार्ड एक निवासी रिषी भारद्वाज व वार्ड सात निवासी मीना वाल्मीकि को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया गया है। नपा सचिव नवीन नांदल ने इसकी पुष्टि की।
मीना वाल्मिकी ने पूर्व में नगरपालिका चेयरमैन का चुनाव भी लड़ा था। वर्तमान में वे भाजपा से सैमाण मंडल की प्रभारी हैं। रिषी भारद्वाज भी भाजपा से हैं। दोनों ही मनोनीत पार्षद आरएसएस पृष्ठभूमि से हैं। शहर में चर्चा है कि दोनों मनोनीत पार्षद चुनने में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का पूरा आशीर्वाद रहा है।
कहा यह भी जा रहा है कि नपा चेयरपर्सन के चुनाव में सांसद ने मीना वाल्मीकि को आशीर्वाद दिया था। कुछ कारण ऐसे रहे कि वे चुनाव में जीत दर्ज नहीं सकीं। उनकी हार पर सांसद को भी अफसोस था इसलिए उन्होंने इसकी क्षतिपूर्ति करने की कोशिश की है। मनोनीत पार्षदों का कहना है कि उनको जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे ईमानदारी से वहन करेंगे।

ऋषि भारद्वाज- फोटो : संवाद

ऋषि भारद्वाज- फोटो : संवाद

ऋषि भारद्वाज- फोटो : संवाद
विज्ञापन