{"_id":"79e2535894f4c5980442832cb9b1c47e","slug":"mdu-vc-hicourt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू वीसी समेत तीन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू वीसी समेत तीन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 16 Dec 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के एचओडी नियुक्ति का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है।
डिपार्टमेंट के ही प्रोफेसर ने वीसी समेत तीन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। प्रोफेसर का आरोप है कि नियमों के खिलाफ जाकर अपने चहेते व्यक्ति को एचओडी नियुक्त किया गया है।
बता दें कि फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के तत्कालीन एचओडी प्रो. कुलताज सिंह का कार्यकाल 4 दिसंबर को खत्म हो गया था। 7 दिसंबर को प्रो. भगत सिंह को एचओडी नियुक्त कर दिया गया।
इस नियुक्ति के खिलाफ डिपार्टमेंट के ही दूसरे प्रोफेसर आर. पी. गर्ग विरोध जता रहे हैं। प्रो. गर्ग ने हाईकोर्ट में डाली गई याचिका में बताया कि वे वरिष्ठता में प्रो. भगत सिंह से ऊपर हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रो. भगत सिंह पहले एचओडी के पद पर रह चुके हैं। नियमानुसार अब एचओडी का पद उन्हें मिलना चाहिए था, लेकिन एमडीयू वीसी सुधीर राजपाल ने अधिकारियों का गलत प्रयोग करते हुए प्रो. भगत सिंह को एचओडी नियुक्त कर दिया।
प्रो. गर्ग ने हाईकोर्ट में वीसी सुधीर राजपाल, एचओडी प्रो. भगत सिंह और एमडीयू प्रशासन के खिलाफ याचिका दायर कर न्याय की मांग की है। गौरतलब है कि प्रो. गर्ग ने इस नियुक्ति से पूर्व यूनिवर्सिटी प्रशासन को लीगल नोटिस भी भेजा था, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं दिया।
वर्जन
प्रो. गर्ग अभी फैकल्टी के मेंबर नहीं हैं। इसीलिए प्रो. भगत सिंह को यह चार्ज दिया गया है। इसमें कुछ भी गलत नहीं हुआ है।
- सुधीर राजपाल, वीसी एमडीयू।