फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mdu, university, admission, merit list, education minister, rohtak, haryana, inso

स्नातक की सीटें बढ़वाने के लिए राज्यमंत्री का कार्यालय घेरा

Wed, 03 Aug 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 03 Aug 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
mdu, university, admission, merit list, education minister, rohtak, haryana, inso
राज्यमंत्री के नहीं मिलने पर तहसीलदार ने इनसो कार्यकर्ताओं से लिया ज्ञापन - फोटो : amar ujala
शिक्षामंत्री की घोषणा के बाद भी सरकारी कॉलेजों में स्नातक की सीटें नहीं बढ़ने का मामला गरमाता जा रहा है। पूर्व घोषणा के अनुसार, इनसो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। हालांकि, राज्यमंत्री मौके पर नहीं मिले। मामला बढ़ता देख पुलिस बल की मौजूदगी में तहसीलदार ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। कार्यकर्ताओं ने सीटें नहीं बढ़ने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीटें बढ़ने की घोषणा पूरी नहीं होने पर इनसो कार्यकर्ताओं ने सरकार को सोमवार तक का अल्टीमेटम दे रखा था। मंगलवार दोपहर इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव करते हुए हंगामा किया। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा की घोषणा को झूठी बताते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। राज्यमंत्री के नहीं मिलने पर कार्यकर्ता उनके कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ता देख मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए और आश्वासन देकर उन्हें उठाने का प्रयास करने लगे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म करने से इनकार कर दिया। करीब एक घंटे बाद तहसीलदार गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि जल्द ही कॉलेजों में सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। इस मौके पर रामबीर बडाला, रवि रेढू, दिनेश पंवार, दीपक मलिक, अभिषेक देशवाल, दिनेश सहरावत, नीरज अन्तिल, सीना पहलवान, अरविंद गोस्वामी, मनजीत देशवाल और नवीन आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

---
शिक्षामंत्री की दो बार घोषणा, आदेश एक बार भी नहीं
इनसो प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शिक्षामंत्री छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। सप्ताह भर पहले उन्होंने 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसका सरकारी कॉलेजों को कोई लिखित आदेश नहीं दिया गया। इसके बाद दो दिन पूर्व फिर आश्वासन दिया कि सोमवार तक कॉलेजों में आदेश पहुंच जाएगा, लेकिन शिक्षामंत्री का यह आश्वासन भी झूठा साबित हुआ। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed