फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU students are painting Bharat Mata on 500 square feet of cloth; the color will last for years.

Rohtak News: एमडीयू के विद्यार्थी 500 वर्ग फीट कपड़े पर बना रहे भारत माता का चित्र, वर्षाें तक नहीं उतरेगा रंग

Sat, 17 Jan 2026 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 17 Jan 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
MDU students are painting Bharat Mata on 500 square feet of cloth; the color will last for years.
08...एमडीयू के दृश्य कला विभाग में 500 वर्ग फीट की चित्रकला बनाते विद्यार्थी व साथ में मौजूद वि
दीपक खन्ना
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) दृश्य कला विभाग के विद्यार्थी 500 वर्ग फीट कपड़े पर भारत माता का चित्र तैयार कर कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। इंदौर के 14 औंस के कॉटन के कैनवास पर यह चित्र जर्मनी से मंगवाए गए एक्रेलिक रंगों से तैयार किया जा रहा है। फंगस नहीं पकड़ने वाला यह कपड़ा चित्र को वर्षों तक सुरक्षित रखेगा।

दृश्य कला विभाग के विद्यार्थी इस गणतंत्र दिवस पर विवि को नई सौगात भेंट करेंगे। यह सौगात 500 वर्ग फीट कपड़े पर बना भारत माता का विशाल चित्र है। इसे तैयार करने में देसी प्राकृतिक रंग का भी प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

इसे तैयार करने में आठ विद्यार्थी जुटे हुए हैं। यह टीम दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार की देखरेख में 15 दिन में तैयार करेगी। इस टीम में विद्यार्थी प्रिंस, राहुल, जतिन, भारत, आनंद, मनीष, जतिन व गुलशन सहभागिता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्र पूरा होने के बाद से पारदर्शी लेयर भी लगाई जाएगी। इससे यह लंबे समय तक सुरक्षित व आकर्षक रहेगी। इस चित्र का अनावरण कुलपति प्रो. राजबीर सिंह 26 जनवरी को टैगोर सभागार में करेंगे। संवाद

----------
विदेशी रंगों का भी हो रहा इस्तेमाल
विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने बताया कि चित्र में विदेशी रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। धातु व प्राकृतिक रंग इस्तेमाल किए जा रहे है। चित्र में सोने की चिड़िया पर धातु रंग लगाया जा रहा है। भारत माता के आभूषणों पर भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

चित्र 10 दिन के स्केच बनाने व 15 दिन की ड्राइंग के बाद पूरा होगा। चित्र पर करीब 20 लीटर रंग इस्तेमाल होगा। जर्मनी से 2700 रुपये में 50 ग्राम रंग विशेष तौर पर मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed