फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU first among state universities, got 96th rank in the country

Rohtak News: प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों में एमडीयू प्रथम, देश में 96वां रैंक मिला

Tue, 06 Jun 2023 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
MDU first among state universities, got 96th rank in the country
रोहतक/दिल्ली। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित किए गए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) सर्वे 2023 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) टॉप 100 विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल है। वहीं, एमडीयू का फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग देश के फार्मेसी शिक्षण संस्थानों के टॉप 50 लिस्ट में शामिल है। इधर, पीजीआईएमएस देश के टॉप 50 संस्थानों की सूची में 49वें नंबर पर है। जबकि पीजीआई का फार्मेसी कॉलेज 72वें नंबर रहा। पीजीआईडीएस (पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस) देश के 40 डेंटल कॉलेजों में 13वें स्थान पर आया है। रैंकिंग में आईआईएम रोहतक ने चार अंकों बढ़ हासिल करते हुए इस बार देश में 12वां रैंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन

देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ओर से जारी की गई एनआईआरएफ 2023 सर्वे में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालयों की सूची में 96 रैंक प्राप्त हुआ है। हरियाणा के राजकीय विश्वविद्यालयों में एमडीयू प्रथम स्थान पर रहा। एनआईआरएफ सर्वे 2023 में एमडीयू का फार्मेसी विभाग पूरे भारत में 35वें रैंक पर रहा। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि नैक से ए प्लस ग्रेडिंग प्राप्त एमडीयू एनआईआरएफ रैंकिंग में लगातार पांच साल से हरियाणा के राजकीय विश्वविद्यालयों में अव्वल व देश के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शामिल है। एमडीयू का फार्मेसी विभाग भी देश के शीर्ष 50 फार्मेसी संस्थानों में शामिल है। इस बार इस संस्थान को 35वां रैंक मिला है। इसके लिए विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, गैर शिक्षक कर्मी व विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं। एमडीयू भविष्य में योजनाबद्ध ढंग से चहुंमुखी विकास के लिए कार्यरत है। आने वाले समय में एमडीयू और बेहतर प्रदर्शन करेगा। इसके लिए लिए समग्र योजना बनाई जाएगी।निर्धारित रोडमैप के तहत एमडीयू के शैक्षणिक विकास का रास्ता प्रशस्त होगा।
विज्ञापन


आईआईएम ने एनआईआरएफ में पाई 12वीं रैंक
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2023 की रैंकिंग में भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक (आईआईएम) ने प्रबंधन में 12वां स्थान प्राप्त किया है। संस्थान ने वर्ष 2022 में प्राप्त 16वें स्थान से इस वर्ष 12वें स्थान पर महत्वपूर्ण छलांग लगाई है। संस्थान पांच साल पहले के 29वें स्थान से अब 12वें स्थान पर पहुंच गया है। हर साल इसकी रैंक ऊपर की ओर बढ़ रही है। प्रबंधन का लक्ष्य आईआईएम रोहतक को हरियाणा में उच्च रैंक वाला एकमात्र प्रबंधन संस्थान बनाना है। यह उत्तर भारत में स्थापित पहला और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एकमात्र आईआईएम है। आईआईएम निदेशक प्रो. धीरज शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आईआईएम संकाय और कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य से संस्थान ने लगातार वृद्धि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन:
1. आईआईएम अहमदाबाद-पहले
2. आईआईएम बेंगलुरू -दूसरे
3. आईआईएम कोझिकोड-तीसरे
4. आईआईएम कोलकाता-चौथे
5. आईआईटी दिल्ली-पांचवें
6. आईआईएम लखनऊ-छठें
7. एनआईआईई मुंबई-सातवें
8. आईआईएम इंदौर-आठवें
9. जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर -नौवें
10. आईआईटी बॉम्बे - 10वां रैंक



डेंटल:
1. एसआईएमटीएम चेन्नई-पहले
2. मनिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस, मनिपाल-दूसरे
3. डाॅ. डीवाई पाटिल विद्यापीठ, पुणे-तीसरे
4. मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज दिल्ली-चौथे
5. एबीएस मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस, मंगलूरू-पांचवें
6. एसआरएम डेंटल कॉलेज, चेन्नई-छठें
7. रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, चेन्नई-सातवें
8. मनिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस, मंगलूरू-आठवें
9. शिक्षा ओ अनुसंधान, भुवनेश्वर-नौवें
10. जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली-10वा रैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed