फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mdu champion

फुटबाल में एमडीयू बनी चैंपियन

Thu, 17 Oct 2013 11:00 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
mdu champion
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में चल रही क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय और पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के बीच खेला गया।

दोनों ही टीमों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया। मध्यांतर पर दोनों ही टीमें 1-1 स्कोर से बराबर रही। मध्यांतर के बाद दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पाई और मैच 1-1 के बराबर पर समाप्त हुआ। मैच में अंकों के आधार पर एमडीयू को विजेता घोषित किया गया।

पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने द्वितीय, दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली ने तृतीय और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में एमडीयू के जयपाल को बेस्ट खिलाड़ी, एमडीयू के यतीन को बेस्ट डिफेंडर, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के बलविंद्र को बेस्ट गोलकीपर और दिल्ली विश्वविद्यालय के टिकोरी को बेस्ट फारवर्ड चुना गया। विजेता टीमों को एमडीयू के कुलपति एचएस चहल ने पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, आनंद राठी, डॉ. सुशील लेगा, नवीन मलिक, डॉ. ईश्वर, सुरेंद्र ढुल, इंद्रजीत, सतदेव मलिक और नरेंद्र राजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed