फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU beat Shimla's team, Gyan Bharti took three wickets

एमडीयू ने शिमला की टीम को हराया, ज्ञानभारती ने लिए तीन विकेट

Thu, 24 Feb 2022 02:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:52 AM IST
विज्ञापन
MDU beat Shimla's team, Gyan Bharti took three wickets
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सरदार वल्लभ भाई क्रिकेट स्टेडियम में चल रही महिला वर्ग की उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को भी जारी रही। स्पर्धा के तहत दो सेमिफाइनल मैच हुए। पहला मैच मेजबान एमडीयू व शिमला के बीच हुआ। दूसरा मैच पंजाब विवि चंडीगढ़ व गुरुनानक देव अमृतसर के बीच हुआ। दोनों मुकाबलों में कांटे की टक्कर रही। एमडीयू व अमृतसर की टीमों ने फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर मेजबान एमडीयू ने गेंदबाजी का फैसला लेते हुए मेहमान शिमला को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। शिमला की टीम निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट पर 124 रन बना पाई। टीम की ओर से सोनल ने 48 गेंदों में 45 रन व पूजा ने 58 गेंदों में 33 रन बनाए। एमडीयू की गेंदबाज ज्ञानभारती ने छह ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट व कोमल ने छह ओवर में 18 रन देकर दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी एमडीयू की टीम ने 24.5 ओवर में तीन विकेट पर 125 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से सुमन ने 25 गेंदों में 32 रन, मंजीत ने 26 गेंदों में 25 रन व जयशी नैन ने 56 गेंदों में 36 रन बनाए। शिमला की गेंदबाज ललिता ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट व प्रीति ने छह ओवर में 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए। एमडीयू ने सात विकेट से यह मैच जीता।
विज्ञापन

गुरु नानक देव विवि अमृतसर ने पंजाब विवि चंडीगढ़ को हराया
दूसरे मैच में पंजाब विवि चंडीगढ़ व गुरु नानक देव विवि अमृतसर की टीमें मैदान में उतरीं। चंडीगढ़ ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लेते हुए अमृतसर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। अमृतसर की टीम ने 8 विकेट पर 162 रन बनाए। टीम की ओर से कनिका ने 46 गेंदों में 71 रन व सृष्टि ने 70 गेंदों में 58 रन बनाए। चंडीगढ़ की ओर से गेंदबाज नंदिनी ने छह ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट व केशवी ने छह ओवर में 21 रन देकर चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की टीम 28.2 ओवर में 97 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से केशवी ने 48 गेंदों में 38 रन बनाए। अमृतसर की गेंदबाज जशन ने चार ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट व कनिका ने 5.2 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अमृतसर ने 65 रनों से यह मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि सेमिफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। मेजबान एमडीयू ने प्रतिद्वंद्वी शिमला व अमृतसर ने चंडीगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वीरवार को तीसरे स्थान के लिए मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed