{"_id":"620028126693e54c1e58aa9f","slug":"mdu-beat-gndu-team-49-26-rohtak-news-rtk637684028","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू ने जीएनडीयू की टीम को 49-26 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू ने जीएनडीयू की टीम को 49-26 से हराया
विज्ञापन
जीएनडीयू अमृतसर विश्वविद्यालय और एमडीयू के खिलाड़ियों के साथ खेल निदेशक डॉ देवेन्द्र ढुल और अति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। एमडीयू में चल रही पुरुष वर्ग की उत्तर क्षेत्रीय कबड्डी स्पर्धा में रविवार को 11वें दिन भी विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मैच हुए। पहले मैच का शुभारंभ खेल प्रोत्साहन कंपनी इंडिया के सीईओ दिपेश सोलंकी ने किया। स्पर्धा के पर्यवेक्षक डॉ. सुनील ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मेजबान एमडीयू की टीम अंक तालिका में प्रथम स्थान बनाए हुए है। लीग की चार टीमों में एमडीयू के अलावा गुरुनानक देव अमृत सिंह, चौधरी बंसीलाल विवि भिवानी, एलपीयू फगवाड़ा शामिल है।
रविवार को पहला मैच एमडीयू व जीएनडीयू अमृतसर विवि के बीच हुआ। इसमें एमडीयू की टीम 49-26 के स्कोर से विजयी रही। दूसरा मैच सीबीएलयू भिवानी व एलपीयू फगवाड़ा के बीच हुआ। इसमें भिवानी ने फगवाड़ा को 52-40 के स्कोर से हराया। तीसरा मैच एमडीयू व एलपीयू फगवाड़ा के बीच हुआ। इसमें एमडीयू ने फगवाड़ा को 38-33 के स्कोर से हरा कर जीत दर्ज की।
निर्णायक मंडल में राजबीर सिंह, प्रवीण दलाल, भूपेंद्र सिंह, शराफत अली, विनोद कुमार, सुरेश दलाल, संजय शर्मा, जगपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, अजय कुमार, प्रवीण राठी, विकास दलाल, राजपाल सिंह शामिल रहे। स्पर्धा का समापन सोेमवार को होगा। मैच में सभी टीमों के प्रबंधक व प्रशिक्षकों के अलावा डॉ. सुरेश मलिक, डॉ. सुभाष शर्मा, महेंद्र पुनियानी, राजकंवर हुड्डा, मुकेश गोयल, अशोक कुमार, विजय कुमार, डॉ. मनोज गोयल, हार्दिक ढुल, रोहित कुमार राठी, सुरजीत नीमा, मुन्नी जून, प्रियंका, डॉ. राजेश, संजय विशेष रूप से मौजूद रहे।