फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU abruptly postponed practical examinations

एमडीयू ने एकाएक स्थगित कीं प्रैक्टिकल की परीक्षाएं

Sat, 10 Jul 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
MDU abruptly postponed practical examinations
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने एकाएक शुक्रवार को सभी प्रैक्टिकल की परीक्षाएं स्थगित कर दीं। कॉलेजों को वीरवार देर शाम या शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी मिली। इसके बाद प्रैक्टिकल की परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को लौटा दिया गया। कॉलेजों से लेकर विद्यार्थी तक सब असमंजस में हैं।
विज्ञापन

एमडीयू की अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं के विभिन्न विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही थीं। विश्वविद्यालय पहले ही इनका शेड्यूल जारी कर चुका था। सभी कॉलेजों को हर हाल में 19 जुलाई से पहले प्रैक्टिकल पूरे करने के निर्देश दिए गए थे क्योंकि 20 जुलाई से यूजी और पीजी की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। सभी कॉलेजों में विद्यार्थी अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक शुक्रवार को प्रैक्टिकल की परीक्षा देने अपने-अपने कॉलेज पहुंचे। वहां पता चला कि विश्वविद्यालय ने फिलहाल प्रैक्टिकल की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन से पूछा कि अब दोबारा परीक्षा कब होगी तो उनके पास इसका जवाब भी नहीं था। सूत्रों के मुताबिक एमडीयू की ओर से कॉलेजों को भेजी गई ई-मेल में सिर्फ इतना ही लिखा है कि प्रैक्टिकल की परीक्षाएं प्रशासनिक कारणों से स्थगित की जा रही हैं। इससे ज्यादा कोई भी जानकारी किसी भी कॉलेज को नहीं है। ऐसे में वे विद्यार्थियों को कुछ भी बताने में असमर्थ थे। इस कारण विद्यार्थी और परेशान हो गए। उनका सबसे बड़ा सवाल यह था कि प्रैक्टिकल दोबारा कब होंगे। इसकी खबर फैलने के बाद बहुत से विद्यार्थियों ने अपने कॉलेजों में जाकर या फोन करके पूछा कि उनका प्रैक्टिकल पहले हो चुका है, क्या अब उन्हें दोबारा प्रैक्टिकल देना होगा। सबसे ज्यादा परेशानी यह थी कि कॉलेजों के पास इनमें से किसी सवाल का जवाब नहीं था। विभिन्न कॉलेजों में विद्यार्थी ग्रुप में बैठ कर काफी देर तक कयास लगाते रहे, फिर घर लौट गए।
विज्ञापन

परीक्षाएं 20 से, नहीं खुले हॉस्टल
एमडीयू की यूजी व पीजी की परीक्षाएं 20 जुलाई से शुरू हो रही हैं, लेकिन किसी भी कॉलेज में हॉस्टल नहीं खुले हैं। इससे विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई है। प्रैक्टिकल तो विद्यार्थियों के एक-दो थे, उसमें किसी तरह घर से आकर काम चला लिया। लेकिन परीक्षाएं लंबी चलनी हैं। दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थी क्या करेंगे। लंबा सफर तय करने से परीक्षा में उनका प्रदर्शन भी प्रभावित हो सकता है। कॉलेजों को भी यह चिंता है, लेकिन फिलहाल उनके हाथ में कुछ नहीं है। क्योंकि सरकार ने अभी तक सिर्फ शोधार्थियों के लिए ही हॉस्टल खोलने की अनुमति दी है। कॉलेज भी सरकार की तरफ से गाइड लाइन की प्रतीक्षा में हैं। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने कहा कि हॉॅस्टल बच्चों के लिए ही बने हैं। लेकिन सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही हॉस्टल खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीयू ने प्रशासनिक कारणों से प्रैक्टिकल की परीक्षाएं स्थगित कर दी है। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। जैसे ही एमडीयू की ओर से सूचना आएगी, विद्यार्थियों को बता दिया जाएगा।
- डॉ. सविता परूथी, उप प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय
प्रशासनिक कारणों से प्रैक्टिकल की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं, एक-दो दिन में दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। इस संबंध में सभी कॉलेजों को सूचना दे दी गई है।
- डॉ. बीएस सिंधु, परीक्षा नियंत्रक, एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed