{"_id":"63e3ffd69288b8ead50c7c3e","slug":"mc-caught-animals-rohtak-news-c-17-1-61343-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: नगर निगम ने सुनारियां गांव से पकड़े 26 बेसहारा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: नगर निगम ने सुनारियां गांव से पकड़े 26 बेसहारा पशु
Thu, 09 Feb 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 09 Feb 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक । सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम की तरफ से अभियान चलाया गया। निगम टीम ने सुनारिया क्षेत्र में अभियान चलाते हुए 26 बेसहारा पशुओं को पकड़कर नगर निगम की गोशाला में छोड़ा।
नगर निगम की पशु पकड़ टीम की तरफ से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में निगम टीम ने सुनारियां गांव में पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाने का काम किया। निगम की तरफ से पिछले तीन दिनों से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। निगम आयुक्त धीरेंद्र ने शहरवासियों का आहवान किया वह अपने पशुओं को खुले में न छोड़े, क्योकि इससे दुर्घटना होने की संभावना रहती हैं। इससे आमजन को भी असुविधा होती हैं। जो व्यक्ति पशुओं को खुले में छोड़ देते हैं, ऐसे पशुओ को भी नगर निगम की तरफ से पकड़कर पहरावर गोशाला में छोड़ा जायेगा। साथ ही पकड़े गये पशु वापिस नहीं लोटाए जाएंगे।