फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mayor, Commissioner, Councilors in AC room, planning for sewerage-drinking water, 6 minutes away from office, did not see the disorder

एसी रूम में मेयर, आयुक्त, पार्षदों ने बनाई सीवरेज-पेयजल को लेकर प्लानिंग, ऑफिस से 6 मिनट की दूरी पर फैली अव्यवस्था नहीं दिखी

Tue, 03 Mar 2020 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mayor, Commissioner, Councilors in AC room, planning for sewerage-drinking water, 6 minutes away from office, did not see the disorder
SD 01 maal godown road par bhara ganda pani
शहर में बदहाल सीवरेज व पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर म्हारे जनप्रतिनिधियों व अफसरों की गंभीरता सवालों के घेरे में है। सोमवार शाम चार बजे मेयर मनमोहन गोयल, आयुक्त प्रदीप गोदारा, पब्लिक हेल्थ के एसई विशाल बंसल से लेकर 22 में से 18 पार्षद एसी ऑफिस में बैठकर तीन घंटे प्लानिंग बनाते रहे कि आखिर कैसे सीवरेज व पानी की समस्या का समाधान करें। किसी ने मीटिंग स्थल से छह मिनट की दूरी पर माल गोदाम रोड की ठप सीवरेज व्यवस्था को नहीं देखा। जहां के दुकानदार सड़क पर फैले बदबूदार पानी से परेशान हैं। उधर, आयुक्त का कहना है कि सीवरेज व्यवस्था को सुधारने के लिए निगम 2 करोड़ की मशीनरी खरीदकर पब्लिक हेल्थ के ठेेकेदार को किराये पर देगा। हालांकि कब तक मशीनरी मिल जाएगी, यह अभी तय नहीं है। निगम प्रत्येक जोन के लिए पांच बड़ी व पांच छोटी मशीन खरीदेगा।
विज्ञापन

याद रहे कि 18 फरवरी को नगर निगम हाउस की मीटिंग हुई थी, जिसमें तय हुआ था कि पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों के साथ अलग से पार्षदों की मीटिंग होगी। साथ ही सभी पार्षद लिखित में पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को अपने वार्ड में एक-एक हजार फीट की पेयजल लाइन व सीवरेज लाइन का प्रपोजल देंगे। सोमवार शाम चार बजे मेयर मनमोहन गोयल की तरफ से पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों व पार्षदों की मीटिंग बुलाई गई। आयुक्त कार्यालय में साढ़े 4 बजे के बाद मीटिंग शुरू हुई, जिसमें 22 में 18 पार्षद या उनके प्रतिनिधि पहुंचे। वार्ड-3 से तिलकराज चौहान, 13 से कंचन खुराना, 17 से राजकमल सहगल व 22 से संतोष देवी मीटिंग में नहीं पहुंची। बैठक में पब्लिक हेल्थ की तरफ से एसई विशाल बंसल, कार्यकारी अभियंता भानु प्रताप व दूसरे अधिकारी भी पहुंचे। मीटिंग में पार्षदों ने एक-एक करके वार्ड की पेयजल व सीवरेज की समस्याएं रखी। मीटिंग में पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने सभी पार्षदों से एक-एक हजार फीट लंबी पेयजल व सीवरेज लाइन का प्रपोजल मांगा। हालांकि 12 पार्षद ही प्रपोजल दे सके। बाकी पार्षदों से मंगलवार शाम तक प्रपोजल देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

डेयरियों के चलते न केवल माल गोदाम, बल्कि पूरे शहर में सीवरेज जाम रहते हैं। जब तक डेयरियों को शहर से नहीं निकाला जाएगा, तब तक समस्या का स्थाई समाधान नहीं होगा। फिर भी निगम करोड़ों की मशीन खरीदकर पब्लिक हेल्थ को किराये पर देगा। इससे काफी राहत मिलेगी। दूसरा, पानी की समस्या के समाधान के लिए लगातार वे अधिकारियों से बात करते हैं। ताकि गर्मियों के मौसम में लोगों को पेेयजल संकट का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, आयुक्त नगर निगम
माल गोदाम रोड पर 30 दुकानों के आगे फैला है गंदा पानी
शहर के माल गोदाम रोड पर तीन दिन से सीवर ओवरफ्लो होने से डेयरियों से निकलने वाला गंदा पानी करीब 30 दुकानों के सामने फैला है। इससे उठने वाली बदबू के कारण दुकानदारों और राहगीरों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। बार-बार फोन व शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
दुकानदारों ने बातचीत में बताया कि तीन दिन से यहां पर नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। डेयरियों से निकलने वाला गोबर का सारा पानी दुकानों के सामने आठ इंच तक जमा हो जाता है। दुकान में आने के लिए ग्राहकों के आने तक का रास्ता नहीं है। इसके कारण सारा काम ठप पड़ा हुआ है। कुछ दुकानदारों ने तो अपनी दुकानें ही बंद कर रखी है। इसके कारण दुकानदारों का भी काफी नुकसान हो रहा है। लोगों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है।

सुबह के समय भी वहां सफाई करवा दी गई थी। पीछे की तरफ बनी डेयरियों के कारण सीवर जाम हो जाते हैं। दिन के समय मशीन भेजी थी मशीन का सीलिंग पंप खराब हो गया था। उसको ठीक करवा दिया गया है। मौके पर मशीन को भेजकर सीवरेज को खुलवा दिया जाएगा। दुकानदारों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- शशि वर्मा, जेई पब्लिक हेल्थ सीवरेज
शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समाधान
दो से ज्यादा बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। दुकानदारों में प्रशासन के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
- संतोष, दुकानदार
दुकानों के बाहर आठ इंच तक पानी खड़ा हुआ है। जिसके कारण ग्राहकों तक के जाने का रास्ता नहीं है। सारा काम ठप पड़ा हुआ है।
- कंवलजीत दांगी, दुकानदार
दुकानों के अंदर बदबू बनी हुई है। राहगीरों को आने-जाने में भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रूमाल लगाकर राहगीर निकल रहे है।
- कुलदीप दांगी, दुकानदार
कभी कभार वाहन चालक वाहन को स्पीड में लेकर आता है। इससे सड़ रहे गंदे पानी के छीटें दुकानों के अंदर तक आते है।
- दीपक, दुकानदार
यहां पर मौजूद डेयरियों के लोग गोबर को पानी से साफ करते है। जिसके कारण सारा गोबर पानी में बह जाता है। इसके बाद सीवरेज लाइन जाम हो जाती है।
- हिमांशु, दुकानदार
डेयरी वालों को डेयरियों से निकलने वाला गोबर शहर से बाहर डालना चाहिए। पानी के साथ बहा देने से दुकानदारों को परेशानी होती है।
- विनय गुप्ता, दुकानदार

नगर निगम में पार्षदो व अधिकारीयों के साथ बैठक करते निगम कमिश्रनर प्रदीप गोदारा     ।     संवाद न्यूज ?

नगर निगम में पार्षदो व अधिकारीयों के साथ बैठक करते निगम कमिश्रनर प्रदीप गोदारा । संवाद न्यूज ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed