फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mayor, chairman and councillors will take oath in Panchkula on March 25

Rohtak News: 25 मार्च को पंचकूला में शपथ लेंगे मेयर, चेयरमैन और पार्षद

Wed, 19 Mar 2025 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mayor, chairman and councillors will take oath in Panchkula on March 25
वार्ड नंबर 8 की महिला पार्षद अंजू सैनी को गुलदस्ता भेंट करते नगर निगम आयुक्त धर्मेंद्र। स्रोत : - फोटो : वार्ड नंबर 8 की महिला पार्षद अंजू सैनी को गुलदस्ता भेंट करते नगर निगम आयुक्त धर्मेंद्र। स्रोत : नगर निगम
नगर निगम रोहतक के मेयर व पार्षद और कलानौर नगर पालिका के चेयरमैन व पार्षद 25 मार्च को पंचकूला में पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मंगलवार को निगम आयुक्त धर्मेंद्र मुख्यालय के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। उधर, वार्ड नंबर आठ की निर्दलीय पार्षद अंजू सैनी निगम पहुंचीं और आयुक्त से मुलाकात की।
विज्ञापन

शहर निकाय विभाग की तरफ से 2 मार्च को नगर निगम रोहतक व नगर पालिका कलानौर के चुनाव करवाए गए। 12 मार्च को मतगणना के बाद परिणाम जारी किया गया। भाजपा के रामअवतार वाल्मीकि कांग्रेस के सूरजमल किलोई को हराकर मेयर बने। भाजपा ने 22 में 14 वार्ड में जीत हासिल की। कांग्रेस मात्र दो सीट जीत सकी। छह निर्दलीय पार्षद भी विजयी रहे। कलानौर में किसी भी दल ने पार्टी के चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ा। निर्मला देवी चेयरमैन बनीं, साथ ही 16 अन्य पार्षद भी चुने गए।
विज्ञापन

पार्षदों में चुने जाएंगे बाद में सीनियर व डिप्टी मेयर
नगर निगम के 22 पार्षदों में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर चुने जाएंगे। सदन में भाजपा का बहुमत है, ऐसे में भाजपा के ही पार्षदों को पद मिलना तय है। भाजपा के 14 पार्षदों में 8 पार्षद महिलाएं हैं। इनमें कंचन खुराना पार्टी की सबसे पुरानी महिला पार्षद हैं, जबकि अनीता व नीरा कांग्रेस में जाकर वापस भाजपा में आई हैं। मुक्ता व डिंपल लगातार दूसरी बार भाजपा से पार्षद बनी हैं। वहीं, आशालता, रिंकू देवी व बेबी रानी पहली बार पार्षद बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed