{"_id":"624218c174d30b5a786eadb4","slug":"mason-killed-by-hitting-a-brick-in-the-head-rohtak-news-rtk642332568","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमिस्त्री की सिर में ईंट मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमिस्त्री की सिर में ईंट मारकर हत्या
विज्ञापन
रोहतक। शहर की राम रिछपाल कॉलोनी में किसी ने राजमिस्त्री की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। मृतक बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव सोनपुर का रहने वाला था और 12 साल से रोहतक के चमनपुरा में परिवार सहित रह रहा था। उसके भाई दिल्ली स्थित समयपुर बादली निवासी सुनील के बयान पर सिटी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सुनील ने दी शिकायत में बताया कि वे तीन बहन व तीन भाई हैं। वह दिल्ली में रहता है, जबकि उसका भाई सुबोध राम 36 साल से परिवार सहित रोहतक के चमनपुरा में रह रहा था। उसे दो लड़के व दो लड़की हैं। साथ ही राजमिस्त्री के तौर पर काम करता था। रविवार की रात करीब 10 बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि सुमोधराम राम रिछापाल कॉलोनी में सैनी स्कूल के नजदीक झाड़ियों के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पीजीआई में दाखिल करवाया। साथ ही संपर्क नंबर ढूंढकर उसके चचेरे भाई लालूराम को सूचित किया। लालूराम पीजीआई पहुंचा, जहां उपचार के दौरान सुबोध राम ने दम तोड़ दिया। सोमवार को मृतक का भाई सुनील रोहतक पहुंचा और रामरिछपाल कॉलोनी में घटनास्थल पर पहुंचा। वहां पर खून के धब्बे थे। आरोप लगाया कि किसी ने उसके भाई की सिर में ईंट मारकर हत्या की है।
नहीं किसी से रंजिश, चलते समय झगड़े का अंदेशा
मृतक के भाई का कहना है कि उसके भाई सुबोध राम की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईंट मारकर हत्या की है। उधर, जांच अधिकारी एसआई सन्नी का कहना है कि प्रवासी लोगाें के बीच आपसी झगड़े की संभावना से इनकार नहीं कर सकते। मृतक के परिचित लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।