{"_id":"631cdf6c5a19725f46663f88","slug":"married-woman-dies-in-kalalan-locality-five-month-old-son-lit-the-fire-rohtakcity-news-rtk6576643117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलालान मोहल्ले में विवाहिता की मौत, पांच माह के बेटे ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलालान मोहल्ले में विवाहिता की मौत, पांच माह के बेटे ने दी मुखाग्नि
विज्ञापन
रोहतक। शहर के कलालान मोहल्ले की एक विवाहिता की शनिवार सुबह निजी अस्पताल में मौत हो गई। मायके वालों ने पति व सास पर दहेज के लिए उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने पर पति फरार हो गया, जबकि 70 वर्षीय सास बीमार होने के चलते अस्पताल में दाखिल है। ऐसे में पुलिस तीन घंटे की मशक्कत के बाद मृतका के पांच माह के बच्चे को ढूंढकर लाई और तब जाकर गोहाना रोड स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार हो सका।
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने बताया कि पांच सितंबर को सूचना मिली कि एक निजी अस्पताल में कलानान मोहल्ले की 28 वर्षीय विवाहिता आशा को दाखिल कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उसके भाई थानेसर (कुरुक्षेत्र) निवासी अंकित मिला। उसने बताया कि उसकी बहन आशा की शादी 2019 में रोहतक के कलालान मोहल्ला निवासी कमल के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन को दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। पांच माह पहले उसकी बहन ने बेटे को जन्म दिया था। इसके बावजूद उत्पीड़न नहीं थमा। पांच सितंबर को परेशान होकर उसकी बहन ने फंदा लगा लिया। उसे तत्काल उतारकर अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया था। अब 10 सितंबर को सुबह 10 बजे उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर परिजन रोहतक पहुंचे और पति व सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने केस में धारा 304बी जोड़ दी है।
बाक्स
पति नहीं आया तो पांच माह के बेटे से अंतिम संस्कार कराने पर अड़े मायके वाले
पोस्टमार्टम के बाद शव गोहाना रोड स्थित श्मशान घर में ले जाया गया, लेकिन आरोपी पति मौके पर नहीं आया। इससे मायके वाले और नाराज हो गए। वे आशा के पांच माह के बेटे के हाथों अंतिम संस्कार कराने पर अड़ गए। पुलिस के सामने शर्त रखी कि जब तक बेटे को लेकर नहीं आएंगे, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। पुलिस को यह पता नहीं था कि बेटा किसके पास है। काफी छानबीन के बाद पता चला कि बेटा परिचितों के पास है। उसे लेकर पुलिस श्मशान आई, तब विवाहिता का अंतिम संस्कार हो सका।