फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Married woman dies due to swallowing poisonous substance, case filed against four including husband

जहरीला पदार्थ निगलने से विवाहिता की मौत, पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 22 Sep 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to swallowing poisonous substance, case filed against four including husband
कलानौर की एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को उसके पति, सास, देवर व देवरानी ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या की है। आरोप है कि मरने से पहले विवाहिता ने पति की तरफ हाथ से इशारा भी किया, लेकिन वह कुछ बोल नहीं सकी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फरमाणा बादशाहपुर निवासी जगदीप ने दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की आरती की शादी 9 वर्ष पहले कलानौर निवासी परमवीर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वालों ने उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। उसके साथ मारपीट की जाती थी। 10-15 दिन पहले आरती मायके आई थी, उस समय भी उसके साथ मारपीट की गई थी। बाद में वह ससुराल चली गई। सोमवार को आरती के पति परमजीत के दादा सुरजमल ने बताया कि आपकी लड़की गंभीर है, रोहतक आ जाओ। वह पीजीआई पहुंचा तो आरती बोलने की स्थिति में नहीं थी। आरती ने मुझे देखकर पति परमजीत की तरफ हाथ से इशारा किया। वह कुछ बोलना चाह रही थी, लेकिन बोल नहीं सकी। कुछ समय बाद आरती ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने उसे बताया कि आरती की मौत जहर से हुई है। उसकी बेटी को पति परमजीत, सास नीता, देवर जसबीर व देवरानी पूजा ने जहर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता की मौत पर पति, सास, देवर व देवरानी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। - सतीश कुमार, जांच अधिकारी, कलानौर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed