फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Many leaders reached Rohtak on the birth anniversary of father of former Haryana Home Minister Subhash Batra

Haryana: दिल मिले न मिले, हाथ मिलने चाहिए..., पूर्व गृहमंत्री के पिता की जयंती पर रोहतक पहुंचे दिग्गज नेता

Mon, 16 Jan 2023 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 12:21 AM IST
सार

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री सुभाष बतरा के पिता प्रकाश सिंह बतरा की 104वीं जयंती पर प्रदेश के राजनीतिक दिग्गज मॉडल टाउन कम्यूनिटी सेंटर में जुटे। भाजपा के पूर्व इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष किया।

विज्ञापन
Many leaders reached Rohtak on the birth anniversary of father of former Haryana Home Minister Subhash Batra
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से हाथ मिलाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री सुभाष बतरा के पिता प्रकाश सिंह बतरा की 104वीं जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता सहित अन्य राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हाथ ने हाथ मिलाया। 

विज्ञापन


हुड्डा के सामने कृष्णमूर्ति बोले, बतरा लठ ठा लै, आखिर मौका है चूक मत जाना 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने मंच से पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने पूर्व मंत्री सुभाष बतरा की तरफ इशारा करते हुए कहा, बतरा लठ ठा लै, आखिर मौका है चूक मत जाना। उनका इशारा आने वाले चुनाव में विधानसभा की टिकट के बारे में था। यह सुनकर सभी ठहाके लगाकर हंसने लगे। इससे पहले पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भी सियासी बयानबाजी की। 

विज्ञापन


इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि वे जेल से निकलते ही सबसे पहले दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों से मिलने पहुंचे थे। किसान अपनी जायज मांगों को लेकर हर मौसम की मार झेलते हुए धरना दे रहे थे। किसान सरकार के तीन कृषि कानूनों को गलत ठहराते हुए इसका विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जबकि सरकार इन्हें सही ठहराते नहीं थम रही थी। किसानों के विरोध के चलते प्रधानमंत्री को तीनों कानून वापस लेने पड़े। सत्ता की खातिर भाईचारा तोड़ने का प्रयास किया गया, जो राष्ट्रहित में नहीं है। वहीं, भाजपा के पूर्व इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष किया।

 

उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को यह यात्रा समाप्त हो रही है। यहां कांग्रेस अध्यक्ष ने विभिन्न पार्टियों के नेताओं को आमंत्रित किया है। जब कोई इतनी बड़ी यात्रा करता है तो वह समापन पर सभी को बुलाता ही है। इसके बाद पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कहा कि रोहतक के निर्माण की शुरुआत प्रकाश सिंह बतरा ने की थी। 


 

ये नेता रहे मौजूद
जयंती पर पूर्व सीएम हुड्डा, चौटाला व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां के अलावा प्रो. बीरेंद्र सिंह, आप के राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मायना, पूूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक संत कुमार, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर समेत विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed