फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manu said- Facilities like stadium and shooting range should be provided in our area.

Rohtak News: मनु बोली- हमारे क्षेत्र में स्टेडियम और शूटिंग रेंज जैसी सुविधाएं मिलें

Mon, 26 Aug 2024 02:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 26 Aug 2024 02:10 PM IST
विज्ञापन
Manu said- Facilities like stadium and shooting range should be provided in our area.
साल्हावास (झज्जर)। ओलंपिक खेलों में देश को दो कांस्य पदक दिलाकर लौटी मनु भाकर का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्य कार्यक्रम गोरिया गांव के यूनिवर्सल स्कूल में हुआ। सबसे पहले खानपुर खुर्द गांव के बस स्टैंड पर ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों के साथ फूल-मालाओं से उसका स्वागत किया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शिरकत की। इससे पहले खुली गाड़ी में मनु भाकर को गांव तक लाया गया, जहां उसका जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंच से संबोधित करते हुए मनु भाकर ने कहा कि हमारे क्षेत्र में स्टेडियम या फिर बड़े स्तर पर शूटिंग रेंज होनी चाहिए ताकि यहां के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का मौका मिल सके। यदि उनको सुविधाएं मिलेंगी तो वह भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। इस पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गोरिया गांव में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज हो, इसके लिए वह कांग्रेस के घोषणा पत्र में इसे डलवाएंगे। उन्होंने सांसद कोटे से गांव के विकास के लिए 25 लाख रुपये, अपनी तरफ से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। दीपेंद्र हुड्डा ने मनु भाकर को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मनु भाकर इकलौती ऐसी खिलाड़ी है जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो पदक प्राप्त कर इतिहास में गोरिया गांव का नाम दर्ज करवाया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर गोरिया को आदर्श गांव बनाकर विकास करवाया जाएगा। कांग्रेस सरकार बनने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनवाया जाएगा और सभी खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। भाजपा नेता राजकुमार कटारिया ने मनु भाकर को तलवार भेंट की। इस अवसर पर मनु के पिता रामकिशन भाकर, मां सुमेधा भाकर, विधायक गीता भुक्कल, आईएएस रामबीर भूकर, आईपीएस दीपक भूकर, रिटायर्ड एसीपी राजबीर सिंह जाखड़, कांग्रेस नेता सुभाष गुर्जर, वीरेंद्र दारोगा, संजीत कबलाना, उमेद प्रधान, डाक्टर राकेश, उमेश मैनेजर, महेंद्र भाकर, बलजीत प्रिसिंपल, प्रताप शास्त्री, रमेश गुलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन


मनु भाकर ने किया विश्व पटल पर झज्जर, हरियाणा और देश का नाम रोशन : डीसी
झज्जर आगमन पर ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी मनु भाकर का डीसी कैप्टन शक्ति सिंह की अगुवाई में जिला प्रशासन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि अपने जिले की बेटी मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतकर विश्व पटल पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। एक ही ओलंपिक दो पदक जीतने वाली मनु भाकर पहली खिलाड़ी बन गई है। पेरिस ओलंपिक में देश के खिलाड़ियों ने छह पदक जीते हैं। इनमें आधे पदक जिला झज्जर के होनहार खिलाड़ियों ने जीते हैं। एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, सतीश कुमार, ललिता मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed