{"_id":"66c12ae09c41cbcbcc094794","slug":"mangalamukhi-community-asked-sp-for-permission-to-commit-suicide-rohtak-news-c-17-roh1019-485420-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंगलामुखी समाज ने एसपी से मांगी आत्महत्या करने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंगलामुखी समाज ने एसपी से मांगी आत्महत्या करने की अनुमति
विज्ञापन
रोहतक। लघु सचिवालय में शनिवार को मंगलामुखी समाज के करीब 100 लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन से आत्महत्या के लिए अनुमति देने की मांग की है। हालांकि ज्ञापन के बाद अधिकारी ने मामले का जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया है।
खोखरा कोट फतेहपुर कॉलोनी निवासी अनु मंगलामुखी है। शुक्रवार को वह समाज के सैकड़ों लोगों के साथ लघु सचिवालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को सौंपा। इसमें पीड़ितों ने आरोप लगाया कि हाल ही में दो गांव के दो युवक लिंग परिवर्तन करवाकर मंगलामुखी बने हैं। वे उसे और साथियों को लगातार परेशान कर रहे हैं। आए दिन बदमाशों से मारपीट कराई जा रही है तो कुछ लोग जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके अंजली, गीता, गरिमा, बिजली, पायल, तानिया, ललिता, कुसुम, नरेशी, सिया, दिव्यांशी, दिपांशी और शालू समेत काफी संख्या में मंगलामुखी मौजूद रहे।