{"_id":"6a60fd89a2d49b1bd5041667","slug":"man-drowns-in-pond-in-rohtak-titauli-village-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: टिटौली गांव में तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, दो दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: टिटौली गांव में तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, दो दिन से था लापता
Wed, 22 Jul 2026 10:57 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: मयूर शर्मा
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:57 PM IST
सार
मृतक के बेटे सागर ने बताया कि उसके पिता घर से 20 जुलाई को काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। वह रात को नहीं लौटे। कई बार फोन करने पर भी वह बंद मिला। गांव में लगे सीसीटीवी को भी चेक किया गया पर उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
ओमप्रकाश की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोहतक जिले के टिटौली गांव में बुधवार को तालाब में से एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर की तहसील देवाई हाल निवासी ओमप्रकाश (40) के रूप में हुई है। ओमप्रकाश 12 साल से परिवार के साथ टिटौली में रह रहे थे।
मृतक के बेटे सागर ने बताया कि उसके पिता घर से 20 जुलाई को काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। वह रात को नहीं लौटे। कई बार फोन करने पर भी वह बंद मिला। गांव में लगे सीसीटीवी को भी चेक किया गया पर उनका पता नहीं चला।
21 जुलाई को टिटौली पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार की शाम को गांव से ही सूचना मिली थी कि तालाब में कोई अज्ञात शव उतरा रहा है। बाद में शव की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ओमप्रकाश के परिवार में पत्नी, बेटा सागर (18) व दो बेटियां हैं। सागर ने बताया कि तालाब के पास पिता का टूटा हुआ फोन व चप्पल भी बरामद हुई है। टिटौली चौकी के इंचार्ज सुखबीर ने बताया कि इस मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की गई है।