फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   man commit suicide

चचेरे भाइयों से तंग आकर जहर खाया

Sun, 08 Dec 2013 08:06 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
man commit suicide
जमीन विवाद के चलते एक युवक ने अपने चचेरे भाईयों से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर इस संबंध में दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


रविवार शाम को पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश देकर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपियों ने पहले भी गली विवाद को लेकर पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की थी और उन्हें तंग किया जा रहा था।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार शनिवार रात गांव भराण निवासी कर्मबीर को परिजनों ने अचेत हालत में पीजीआई में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल पुलिस चौकी द्वारा सूचना मिलने पर महम पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की पत्नी निर्मला ने पुलिस को बताया कि कर्मबीर का अपने परिवार के ही चचेरे भाइयों के साथ जमीन विवाद चल रहा था। पांच दिसंबर को चचेरे भाई जगदीश और बलराज जमीन पैमाइश करवाने के लिए कानूनगो को भी लेकर आए थे। इस दौरान दोनों ने उसके साथ मारपीट की थी।

तभी से कर्मबीर परेशान चल रहा था। उसने आरोप लगाया कि अपने चचेरे भाई जगदीश, उसकी पत्नी सुमन, बलराज, उसके बेटे अनिल और पत्नी शीला से तंग आकर कर्मबीर ने आत्महत्या की है। पुलिस ने निर्मला के बयान पर पांचों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।



रविवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बलराज और जगदीश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक रामनिवास ने बताया कि आरोपी पहले से ही पीड़ित पक्ष को तंग करते थे और कर्मबीर के साथ उन्होंने पहले भी मारपीट की थी। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed