{"_id":"6343d5b53aee710af558db54","slug":"man-arrested-to-threaten-wife-with-sword-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: पति तलवार दिखाकर देता था जान से मारने की धमकी, पत्नी ने पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: पति तलवार दिखाकर देता था जान से मारने की धमकी, पत्नी ने पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया
Mon, 10 Oct 2022 01:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:50 PM IST
सार
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। नशा करके वह उसके साथ मारपीट करता है। सुबह करीब आठ बजे भी उसे पीटा। परेशान महिला ने अपने भाई को अवगत कराया।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रोहतक में सांपला खंड के गांव हसनगढ़ में एक युवक अपनी पत्नी को घर में रखी तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था। परेशान होकर पत्नी ने पुलिस बुलाकर उसे तलवार सहित पकड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी व अवैध हथियार रखने का केस दर्ज किया है।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। नशा करके वह उसके साथ मारपीट करता है। सुबह करीब आठ बजे भी उसे पीटा। परेशान महिला ने अपने भाई को अवगत कराया। भाई बहन के घर पहुंचा। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। सांपला थाने से पुलिस की एक टीम महिला पुलिसकर्मी के साथ गांव में पहुंची। सबसे पहले आरोपी को काबू कर घर के अंदर रखी तलवार बरामद की। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी पति को काबू कर लिया। बरामद तलवार की लंबाई 2 फीट 3 इंच है।