फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Malgodown Road is in a dilapidated condition, with neither the municipal corporation nor the railway taking responsibility.

Rohtak News: मालगोदाम रोड की खस्ता हालत, निगम जिम्मेदारी उठा रहा न रेलवे

Sun, 18 Jan 2026 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 18 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Malgodown Road is in a dilapidated condition, with neither the municipal corporation nor the railway taking responsibility.
01...रोहतक के रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम रोड जर्जर सड़क से गुजरते वाहन व राहगीर। संवाद
रेलवे स्टेशन व मालगोदाम जाने वाले राहगीर परेशान, मालगाड़ियों से आया सामान भी इसी सड़क लाते हैं व्यापारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। रेलवे स्टेशन के निकट मालगोदाम रोड पर सड़क की हालत खराब है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसाती सीजन से लेकर अब तक न नगर निगम की ओर से सड़क की स्थिति पर ध्यान दिया गया है और न ही रेलवे ने कोई कार्रवाई की है। मालगाड़ी से उतरने वाले सामान को भी व्यापारी व ट्रक चालक इसी सड़क से ले जाते हैं।
रेलवे स्टेशन के मालगोदाम रोड कई साल से जर्जर है। यहां सड़क के अंदर कई स्थानों पर नुकीले सरिए भी निकले हुए हैं जिससे यात्री व राहगीर चोटिल भी हो चुके हैं। स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को भी यहीं से गुजरना पड़ता है लेकिन रेलवे व नगर निगम की ओर से इस पर कोई राहत कार्य नहीं करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, रेलवे के इंजीनियरिंग अधिकारियों का कहना कि मालगोदाम रोड रेलवे की जमीन में आता है। पहले यह कच्चा मार्ग था। रोहतक में रेल मंत्री के आगमन पर नगर निगम ने करीब आठ साल पहले सड़क बनाई थी। इसके बाद इसे दुरुस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बलराम मीना का कहना कि रेलवे इंजीनियरिंग शाखा की ओर से ही निर्माण कार्य करवाए जाते हैं। अभी अमृत भारत स्टेशन योजना का निर्माण चल रहा है। हो सकता है कि सड़क भी ठीक हो जाए।
---------
मालगोदाम रोड नगर निगम के तहत है या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। आमजन की सुविधा में सड़क जल्द दुरुस्त कराई जाएगी।
- योगराज छिक्कारा, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
---------
स्टेशन से यात्रियों को लाने ले जाने का काम करता हूं। सड़क टूटी होने से ऑटो असंतुलित होकर गिरने का खतरा रहता है। पिछले दो साल से सड़क जर्जर हाल है। इसकी किसी ने सुध नहीं ली है।
- प्रकाश, कृष्णा कॉलोनी
---------
स्कूटी पर रोजाना मंडी में सामान लेने के लिए आना-जाना होता है। जर्जर सड़क होने से दो-तीन बार वाहन के गिरकर चोटिल हो चुका हूं। वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। अरसे से सड़क के हालात नहीं सुधरे हैं।
- आकाश कश्यप, रेलवे रोड
--------
सुनारिया, बालंद व अन्य गांवों के लिए शहर आने-जाने का यही रास्ता नजदीक है, इसलिए यहीं से आना-जाना होता है। जर्जर सड़क से अवागमन परेशानी भरा साबित होता है। इस सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है।
- रामभज, गरनावठी
-------
भीड़-भाड़ से बचने व बाजार में जाने से बचने के लिए लोग कच्चा बेरी रोड फ्लाइओवर से आवागमन करते हैं। यहां सड़क की खराब हालत परेशानी की वजह बन गई है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

- राजेश, कृष्णा कॉलोनी सुखपुरा चौक

01...रोहतक के रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम रोड जर्जर सड़क से गुजरते वाहन व राहगीर। संवाद

01...रोहतक के रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम रोड जर्जर सड़क से गुजरते वाहन व राहगीर। संवाद

01...रोहतक के रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम रोड जर्जर सड़क से गुजरते वाहन व राहगीर। संवाद

01...रोहतक के रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम रोड जर्जर सड़क से गुजरते वाहन व राहगीर। संवाद

01...रोहतक के रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम रोड जर्जर सड़क से गुजरते वाहन व राहगीर। संवाद

01...रोहतक के रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम रोड जर्जर सड़क से गुजरते वाहन व राहगीर। संवाद

01...रोहतक के रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम रोड जर्जर सड़क से गुजरते वाहन व राहगीर। संवाद

01...रोहतक के रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम रोड जर्जर सड़क से गुजरते वाहन व राहगीर। संवाद

01...रोहतक के रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम रोड जर्जर सड़क से गुजरते वाहन व राहगीर। संवाद

01...रोहतक के रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम रोड जर्जर सड़क से गुजरते वाहन व राहगीर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed