फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Make the worker organization stronger up to the booth level: Surendra Poonia

कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाएं : सुरेंद्र पूनिया

Tue, 07 Apr 2026 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Make the worker organization stronger up to the booth level: Surendra Poonia
20-भाजपा कार्यालय मंगल कमल में पार्टी का स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका का स्वागत करते
रोहतक। भाजपा का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को पार्टी के मंगल कमल कार्यालय में मनाया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराया व संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया। प्रदीप जैन ने कहा कि यह दिन न केवल पार्टी के गठन की याद दिलाता है बल्कि देश के प्रति समर्पण, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी सुदृढ़ करता है। जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। इसके आधार पर देश व प्रदेश में विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पंकज भारद्वाज, गुलशन भाटिया, शमशेर खरक, बीर सिंह हुड्डा, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल, डॉ. अशोक रंगा, राजकमल सहगल, राजकुमार शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

कार्यकर्ता झंडा लगाकर सेल्फी नमो व सरल एप पर अपलोड करें सेल्फी : मंजू हुड्डा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने अपने निवास स्थान पर पार्टी का झंडा फहराया। कार्यकर्ताओं से भी अपने घरों व बूथों पर पार्टी का झंडा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कि यह अभियान मेरा परिवार, भाजपा परिवार के तहत राष्ट्र सेवा, समर्पण व गौरव को रेखांकित करता है। कार्यकर्ताओं से झंडा लगाकर सेल्फी नमो एप व सरल एप पर डालने की अपील की। सात अप्रैल को बूथ स्तर पर संवाद व गांव चलो, बस्ती चलो अभियान भी संचालित करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed