फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Make a proper solution for the drainage of rain water: Commissioner

Rohtak News: बारिश के पानी की निकासी का करें उचित समाधानः आयुक्त

Sat, 20 May 2023 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Make a proper solution for the drainage of rain water: Commissioner
रोहतक। नगर निगम में शुक्रवार को विकास कार्याें की समीक्षा के लिए तकनीकी शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडगटा ने की।
विज्ञापन

आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि शहर में विकास कार्य योजना तैयार की जाए तथा मुख्य सड़कों व पार्कों के सुदंरीकरण के लिए तुरंत कार्य करवाए जाए। निगम क्षेत्र में नाला सफाई की योजना तैयार कर बारिश के समय से पहले सभी नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए, शहर में नालों की सफाई के लिए दो टीम तैयार की जा चुकी हैं जोकि प्रतिदिन नाला सफाई का कार्य करना सुनिश्चित करेंगी। ताकि शहर में जलभराव की समस्या न हो सके। अन्य विभागों व वार्ड सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर जल्द ही ऐसे स्थान चिह्नित किए जाएंगे, जहां पर जलभराव होता है। इसके अतिरिक्त वार्ड सदस्यों से भी जल-भराव वाले क्षेत्रों की सूची लेकर उन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या निवारण के लिए परियोजना को तैयार कर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान संयुक्त आयुक्त विजय सिंह, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, मंदीप धनखड़, नगर अभियंता सुनील कुमार, सुनील शर्मा, विरेन्द्र हुड्डा, तरूण कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed