फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Makdoli toll included in ten Adarsh toll plazas of the country

मकड़ौली टोल को देश के दस आदर्श टोल प्लाजा में किया शामिल

Thu, 16 Jan 2020 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Makdoli toll included in ten Adarsh toll plazas of the country
मकड़ौली टोल प्लाजा देश के दस आदर्श टोल प्लाजा में शामिल किया गया है। इस सूची में शामिल होने वाला मकड़ौली टोल हरियाणा का यह एकमात्र टोल प्लाजा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बुधवार देर रात लेटर जारी कर टोल सीजीएम को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

सीजीएम विरेंद्र शेखावत ने बताया कि देश में 850 के करीब टोल है, जिनमें दस टोल उन पर दी जा रही सुविधाओं और सिस्टम को देखते हुए रोल मॉडल चुने गए है। इसमें अधिक तर समीक्षा फास्टैग सुविधा लागू होने के बाद की गई है। टोल से रोजाना दस हजार के करीब वाहन गुजरते हैं। जिनमें 70 प्रतिशत के करीब फास्टैग लगे वाहन गुजर रहे हैं। टोल का अगला टारगेट सबसे पहले फास्टैग वाहनों की संख्या को 85 प्रतिशत तक पहुंचाना है। इसके लिए टोल कर्मी लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। फास्टैग बनाने के लिए शहर में मोबाइल वैन भी भेजी जा रही है। मकड़ौली टोल की सुविधाओं को लेकर चंडीगढ़ रीजन अधिकारी विकास गुप्ता को सम्मानित भी किया गया है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर चुना गया आदर्श टोल
टोल पर फास्टैग सिस्टम शुरू होने से ही अप-डाउन की एक-एक ही कैश लेन है। पूरा सिस्टम कंप्यूटर से संचालित होता है। यहां वाहनों की क्रॉसिंग व्यवस्थित रहती है। फास्टैग सिस्टम शुरू होने के बाद से टोल पर कर्मचारियों की तैनाती और संकेतक इस तरीके से लगाए गए है कि बिना फास्टैग वाले वाहन दूर से ही कैश लाइन में चले जाते हैं। एक आध गलती से कैश लेन में घुस जाता है तो उसके साथ कर्मचारियों का व्यवहार भी सबसे अच्छा मिला है। कर्मचारियों की किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। टोल पर अन्य तमाम सुविधाएं भी मकड़ौली टोल को आदर्श टोल बनाने में कारगर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed