{"_id":"6a1c3c6d47b9dc01e7082b67","slug":"mahir-satwik-and-shobhit-won-gold-in-thang-ta-competition-rohtak-news-c-17-roh1019-864935-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: थांग-ता प्रतियोगिता में माहिर, सात्विक और शोभित ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: थांग-ता प्रतियोगिता में माहिर, सात्विक और शोभित ने जीता स्वर्ण
Mon, 01 Jun 2026 07:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:19 AM IST
विज्ञापन
31-कलानौर स्थित शिव मंदिर सामुदायिक हॉल में आयोजित 18वीं जिलास्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता का शुभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। थांग-ता प्रतियोगिता के अंडर-14 सब जूनियर बॉयज वर्ग के फूनाबा अमा स्टाइल-1 इवेंट में माहिर, सात्विक और शोभित ने स्वर्ण पदक जीता है। फूनाबा अनीशुबा स्टाइल-2 इवेंट में वंश कुमार, आरव शर्मा, हिमांशु व यश ने भी स्वर्ण पदक जीता है।
कलानौर स्थित शिव मंदिर सामुदायिक हॉल में रविवार को हरियाणा थांग-ता एसोसिएशन की ओर से 18वीं जिलास्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह व थांग-ता एसोसिएशन के महासचिव एवं मुख्य कोच मदन लाल बागड़ी ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में नगर पालिका पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पर्तुल आनंद, पूर्व चेयरमैन बोबी बागड़ी, लक्ष्मीनारायण कांगड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीनियर कोच नितिन बोहत, बिजेंदर, अक्षय मुथ्रेजा, अंकित शोते, देनु राठी व अन्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्य कोच मदन लाल बागड़ी ने बताया कि जेड ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने 37 स्वर्ण, 12 रजत, 10 कांस्य पदक जीत कर प्रथम, थांग-ता खेल नर्सरी कलानौर की टीम ने 24 स्वर्ण, 5 रजत व 3 कांस्य के साथ द्वितीय व श्री बाबा मस्तनाथ स्कूल ने 10 स्वर्ण, 6 रजत व 2 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि अंडर-14 सब जूनियर बॉयज वर्ग के स्टाइल-1 इवेंट के 33 किलो में एक्स-ट्रीम मार्शल आर्ट्स अकादमी से रोनीत राज लुहानीवाल ने स्वर्ण व जेडजीएस ऑप्टिमा विंग से जियांश ने रजत पदक जीता है।
-- -- -- -- -- --
49 किलो में श्री बाबा मस्तनाथ स्कूल से हर्ष कुमार ने जीता स्वर्ण
अंडर-14 सब जूनियर बॉयज वर्ग के फूनाबा अमा स्टाइल-1 इवेंट के 45 किलो में खेल नर्सरी कलानौर से शोभित ने स्वर्ण व जेडजीएस ऑप्टिमा विंग से लविश कपूर ने रजत पदक जीता। 49 किलो में बाबा मस्तनाथ स्कूल से हर्ष कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। 53 किलो में जेडजीएस ऑप्टिमा विंग से देवम ने स्वर्ण, जेडजीएस सीनियर विंग से कुनाल ने रजत व जेडजीएस ऑप्टिमा विंग से आरव पसरीजा ने कांस्य पदक जीता। 53 किलोभार से अधिक में जेडजीएस ऑप्टिमा विंग से गौरांश प्रथम, जेडजीएस सीनियर विंग से वंशुल द्वितीय व श्री बाबा मस्तनाथ स्कूल से कुनाल तीसरे स्थान पर रहे।
-- -- -- -
फूनाबा अनीशुबा स्टाइल-2 इवेंट के 25 किलो में वंश कुमार प्रथम
अंडर-14 सब जूनियर बॉयज वर्ग के फूनाबा अनीशुबा स्टाइल-2 इवेंट के 25 किलो में वंश कुमार, 29 किलो में आरव शर्मा, 33 किलो में हिंमाशु , 37 किलो में यश, 41 किलो में लक्ष्य, 45 किलो में आरव सिंगला, 49 किलो में तनूज, 53 किलो में यश भारद्वाज व 53 किलो से अधिक भार वर्ग में कार्तिक ने स्वर्ण पदक हासिल किया।