फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mahipal Dhanda to visit Rohtak on 26th, to investigate the mathematics of BJP councilors

महिपाल ढांडा 26 को आएंगे रोहतक, खंगालेंगे भाजपा पार्षदों का गणित

Sun, 22 Nov 2020 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mahipal Dhanda to visit Rohtak on 26th, to investigate the mathematics of BJP councilors
नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव करवाने के लिए मेयर की ओर से 27 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला विकास भवन में तय किया गया है। इसकी फाइनल अनुमति के लिए मेयर मनमोहन गोयल ने शनिवार को मंडल आयुक्त अनीता यादव को पत्र भेज दिया। अब सोमवार को मंडल आयुक्त आधिकारिक तौर पर निर्णय लेंगी। वहीं, भाजपा के पर्यवेक्षक एवं पानीपत ग्रामीण से विधायक महीपाल ढांडा 26 नवंबर को रोहतक आ रहे हैं, जो पार्टी पार्षदों का गणित खंगालेंगे। प्रदेश की सियासी राजधानी के नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर की कुर्सी सामाजिक रुतबे के तौर पर पार्षदों के लिए बेहद अहम है। कुर्सी हासिल करने के लिए भाजपा के 20 पार्षदों ने पूरा जोर लगा दिया है। कई पार्षद तो आलाकमान तक पहुंच गए हैं। पार्टी के नेताओं की तरफ से केवल यहीं कहा जा रहा है कि पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के बाद नाम तय होंगे। पार्टी का पूरा प्रयास है कि दोनों पदों पर सर्वसम्मति बनाई जाए और हर वर्ग को शहर की राजनीति में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। ऐसे में भाजपा की नजर अब पर्यवेक्षक के साथ होने वाली मीटिंग पर आकर टिक गई है।
विज्ञापन

प्लान ए के साथ प्लान बी पर भी मंथन
भाजपा में शामिल कई पार्षद हर तिथि के लिए खुद को तैैयार कर रहे हैं। एक पार्षद ने बताया कि अगर पार्टी उनमें से किसी एक का नाम आगे बढ़ाती है और एक पद देती है तो ठीक है, नहीं तो दूसरा प्लान भी तैैयार हो चुका है। अभी उसका खुलासा करना उचित नहीं है। क्योंकि पहले प्लान की बजाये दूसरा प्लान थोड़ा कठिन है। साधारण शब्दों में कहा जाए तो अगर पार्टी जबरन नाम थोपती है तो पार्टी द्वारा तय पार्षद के खिलाफ ही चुनाव लड़ने का निर्णय भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन

नए व पुराने भाजपाई की बात उभर रही
भाजपा के अंदर 20 में से आठ पार्षद ऐसे हैं, जो कमल के चिह्न पर चुनाव जीतकर आए हैं, जबकि 12 ऐसे हैं जो भाजपा को हराकर भाजपा में आए हैं। एक भाजपा पार्षद का कहना है कि अगर पार्टी मुझे कहेगी तो तैैयार हूं। नहीं तो पार्टी मूल भाजपा के आठ पार्षदों में से ही दो को आगे बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर माहौल बेहद गरम है। भाजपा के अंदर सर्वसम्मति नहीं बनेगा, बगावत की संभावना को देखते हुए पिछली बार की तरह चुनाव टाला जा सकता है। क्योंकि मेरे पास 12 पार्षदों का पूरा गणित आ चुका है।

-कदम सिंह अहलावत, कांग्रेस समर्थक निगम पार्षद।
शनिवार को निगम आयुक्त की तरफ से आए पत्र पर मंथन करके मंडल आयुक्त से अनुमति मांगी गई है। पत्र में 27 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला विकास भवन के प्रथम तल के कांफ्रेंस हॉल में सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव करवाने की मांग की गई है। सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद अनुमति मिल सकती है।
-मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम।
मैं 26 नवंबर को रोहतक आ रहा हूं। तभी पार्टी नेताओं व निगम पार्षदों के साथ मंथन करेंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर मीटिंग की तिथि तय नहीं हुई है।
-महिपाल ढांडा, चुनाव पर्यवेक्षक, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed