{"_id":"6404f54741c90d504a0ecf27","slug":"maharshi-dayanand-university-will-start-new-job-oriented-courses-from-next-session-rohtak-news-c-17-roh1018-86291-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय आगामी सत्र से नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय आगामी सत्र से नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करेगा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय आगामी सत्र से नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करेगा। इन पाठ्यक्रमों का विशेष फोकस विद्यार्थियों में स्किल डवलपमेंट व एम्पलायमेंट इन्हेंसमेंट का रहेगा। यह घोषणा एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने की। वे कुलपति कार्यालय के कांफ्रेंस कक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम के तहत नए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने पर मंथन कर रहे थे।
कुलपति ने कहा कि न केवल प्रात:कालीन सत्र एसएफएस पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे, बल्कि सांध्यकालीन सत्र में नए पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। साथ ही, विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के लिए वीक एंड एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम भी प्रारंभ किए जाएंगे। सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के तत्वावधान में ऑनलाइन पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए जाएंगे। कुलपति ने विशेष रूप से सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम के तहत चलाए जा रहे पाठ्यक्रमों वाले विभागों से हाइब्रिड मोड़ से नए पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का परामर्श दिया।
कुलपति ने संबंधित विभागाध्यक्षों व सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन को इस संदर्भ में एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। ये पाठ्यक्रम स्टूडेंट सेंट्रिक व सेल्फ सस्टेनेबल होने चाहिए। बैठक में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुरेंद्र कुमार, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा, वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट, डीन एजुकेशन प्रो. आरपी गर्ग, निदेशक सीडीओई प्रो. नसीब सिंह गिल, निदेशक यूआईईटी प्रो. युद्धवीर सिंह, गणित विभागाध्यक्ष प्रो. दलीप सिंह समेत अन्य विभागों के शिक्षक प्रतिनिधि शामिल रहे।