फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Maharaja Agrasen Jayanti celebrations begin today with flag hoisting

Rohtak News: ध्वजारोहण के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ आज

Sun, 15 Oct 2023 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Jayanti celebrations begin today with flag hoisting
रोहतक। एक ईंट एक रुपया चौक पर रविवार को ध्वजारोहण करने के बाद महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. परमानंद महाराज की ओर से सुबह सात बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह आठ बजे अनाज मंडी में 125 दंपतियों द्वारा हवन भी किया जाएगा। अग्रसेन मंदिर पर महाआरती होने के बाद अग्रसेन शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। उद्योगपति और समाजसेवी राजेश जैन ने बताया कि अप्रोच रोड पर सुबह विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें समाज के लोग बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। शाम के समय महाराजा अग्रसेन नगर में विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसकी अध्यक्षता मेयर मनमोहन गोयल व बीजेपी नेता अजय बंसल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाज सेवी जंबू जैन, राजीव बंसल व कैलाश जैन उपस्थित रहेंगे। मुख्य यजमान के रूप में हिमांशु ग्रोवर, सौम्या ग्रोवर, अजय गुप्ता, पूनम गुप्ता व राहुल जैन, राधिका जैन उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed