{"_id":"657f3f7d57f6225fd3004026","slug":"maham-chaubisi-rathi-khap-pradhan-virendra-welcomed-in-bharan-rohtak-news-c-17-roh1020-317149-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महम चौबीसी राठी खाप प्रधान वीरेंद्र का भराण में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महम चौबीसी राठी खाप प्रधान वीरेंद्र का भराण में स्वागत
Mon, 18 Dec 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
महम के गांव भराण में खाप नेताओं का स्वागत करते ग्रामीण
महम। महम चौबीसी के भराण गांव में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भराण निवासी महम चौबीसी राठी खाप प्रधान वीरेंद्र राठी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महम चौबीसी के विभिन्न गांवों से राठी खाप सहित गणमान्य व्यक्ति सम्मान समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राठी खाप जिला अध्यक्ष मास्टर रामफल राठी ने की। कार्यक्रम में रामफल राठी, वीरेंद्र राठी व निर्मला राठी का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
मास्टर रामफल राठी ने कहा कि राठी खाप की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर जल्द राठी खाप का सम्मेलन बुलाया जाएगा। नवनियुक्त प्रधान वीरेंद्र राठी ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ व समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए कार्य करता रहूंगा। निर्मला राठी ने कहा कि समाज का तानाबाना बनाए रखने में खापों की भूमिका सराहनीय रही है। इस अवसर पर निंदाना तपा प्रधान सूरजमल राठी, पूर्व पार्षद जयवीर, डॉ सुनील अहलावत, अशोक राठी, सतीश राठी बहलबा पार्षद, जयदेव राठी, महेंद्र, मास्टर अशोक राठी, काला राठी, संजय आदि मौजूद रहे।