फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Magic is able to remove superstition: Deputy Commissioner

अंधविश्वास दूर करने में सक्षम है जादू : उपायुक्त

Mon, 24 Jul 2023 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Magic is able to remove superstition: Deputy Commissioner
जादूगर सम्राट शंकर को स्मृति चिह्न भेंट करते उपायुक्त अजय कुमार। संवाद
रोहतक। जादू के माध्यम से तरह-तरह की कलाओं का प्रदर्शन कर अंधविश्वास को दूर किया जा सकता है। भारत में जादू दिखाने की परंपरा बहुत पुरानी है और सम्राट शंकर इस कला को जिंदा रखने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। जादू उन प्राचीन प्रदर्शन कलाओं में से एक है, जिसने सदियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया और मनोरंजन किया है। यह बात उपायुक्त रोहतक अजय कुमार ने कही।
विज्ञापन

वह रविवार को डीएलसी सुपवा में चल रहे मैजिक शो में पहुंचे थे। उपायुक्त ने बताया कि जादूगर सम्राट शंकर का शो केवल मनोरंजन के लिए नहीं है, बल्कि उनके जादुई करतब राष्ट्रीयता व सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े हुए हैं। जादू विज्ञान और सम्मोहन पर आधारित कला है, जो मनोरंजन का एक सशक्त माध्यम है। आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा डीएलसी सुपवा यूनिवर्सिटी में चार दिवसीय जादू शो का रविवार को समापन किया गया। शो में पीएम व सीएम की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश को भी प्रमुखता से दिया जा रहा है। जादू के शो में जल व पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष फोकस किया गया है। जादू के इस शो में उपायुक्त अजय कुमार की धर्मपत्नी लवलीन कौर भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed