फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Magenta Line to be Delhi Metro's longest corridor, Bahadurgarh to benefit too

Rohtak News: मैजेंटा लाइन बनाएगी दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर, बहादुरगढ़ को भी फायदा

Fri, 13 Feb 2026 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Magenta Line to be Delhi Metro's longest corridor, Bahadurgarh to benefit too
फोटो-57: बहादुरगढ़ में ट्रैक से गुजरती मेट्रो। संवाद
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन फेज-4 और फेज-5(ए) विस्तार के बाद 89 किलोमीटर लंबी होकर सबसे बड़ा कॉरिडोर बनाएगी। रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ और आगे इंद्रलोक तक विस्तार होगा। 65 स्टेशनों वाली यह ड्राइवरलेस लाइन बहादुरगढ़ सहित एनसीआर यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी।
विज्ञापन

फेज-5 (ए) के तहत रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक और फेज-4 का इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक कॉरिडोर भी मैजेंटा लाइन के विस्तार के रूप में कार्यान्वित होगा। इसमें 40 भूमिगत स्टेशन शामिल हैं। इस लाइन पर कुल 21 इंटरचेंज स्टेशन होंगे।
विज्ञापन


इंटरचेंज सुविधा से यात्रा की दूरी और समय में कमी आएगी। इससे प्रमुख कॉरिडोरों पर यातायात दबाव कम होगा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षित, निर्बाध व कुशल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रलोक तक मैजेंटा लाइन के पहुंचने से हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र को भी बड़ा लाभ होगा। बहादुरगढ़ से इंद्रलोक तक पहले से ही ग्रीन लाइन के माध्यम से सीधा मेट्रो संपर्क है। ऐसे में इंद्रलोक पर मैजेंटा लाइन से इंटरचेंज की सुविधा मिलने के बाद बहादुरगढ़ से दिल्ली के विभिन्न प्रमुख इलाकों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट संचार) अनुज दयाल के अनुसार मैजेंटा लाइन का विस्तार राजधानी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा देगा और यात्रियों को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं तेज सफर की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
इंजीनियरिंग उपलब्धियों के लिए जानी जाती है मैजेंटा लाइन

मैजेंटा लाइन अपनी इंजीनियरिंग उपलब्धियों के लिए भी जानी जाती है। इस कॉरिडोर पर स्थित हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो प्रणाली का सबसे ऊंचा एलिवेटेड स्टेशन है जहां पियर संख्या 340 पर रेल स्तर की ऊंचाई लगभग 28.362 मीटर है। वहीं हौज खास स्टेशन लगभग 29 मीटर की गहराई के साथ सबसे गहरा भूमिगत स्टेशन है। ये उपलब्धियां इस कॉरिडोर की तकनीकी उत्कृष्टता और जटिल इंजीनियरिंग का प्रमाण हैं।


17 नए इंटरचेंज स्टेशन जोड़े जाएंगे
वर्तमान में कालकाजी मंदिर, बॉटनिकल गार्डन, जनकपुरी पश्चिम और हौज खास इंटरचेंज स्टेशन के रूप में कार्यरत हैं। फेज-4 और फेज-5 (ए) के तहत कालिंदी कुंज, चिराग दिल्ली, टर्मिनल-1 आईजीआई एयरपोर्ट, पीरागढ़ी, पीतमपुरा (मधुबन चौक), हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, आजादपुर, पुलबंगश, नबी करीम, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, इंद्रप्रस्थ, दिल्ली गेट, नई दिल्ली और इंद्रलोक सहित 17 नए इंटरचेंज स्टेशन जोड़े जाएंगे। इनमें सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आजादपुर, नई दिल्ली और इंद्रलोक ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article