फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Made people aware about voting by showing short film

Rohtak News: लघु फिल्म दिखाकर मतदान के प्रति जागरूक किया

Sun, 28 Apr 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 28 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Made people aware about voting by showing short film
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में विद्यार्थियों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में राजनीति शास्त्र विभाग और जनसंचार विभाग के तत्वाधान में वोट बनवाने और वोट डालने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए लघु फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन

जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. अमित भारद्वाज और राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष अशोक कुमार ने फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों ने मताधिकार के महत्त्व और इसकी राष्ट्र निर्माण में भूमिका के बारे में जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे आगामी लोक सभा चुनाव में अपना वोट जरूर डालेंगे। जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. अमित भारद्वाज ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र की अनिवार्य शर्त सहभागिता है। मतदाता लोकतंत्र की नींव है। मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं, जो देश का शासन चलाते हैं। इसलिए मतदान करना गौरवपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अनिवार्य रूप से मतदान करें और लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहुति डालें। राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष अशोक कुमार ने मतदान के महत्त्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि वोट बनवाना जितना जरूरी है, वोट डालना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के बारे में भी बताया और कहा कि मतदान से ही देश का भविष्य निर्धारित होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed