{"_id":"680802da28fbf7b7f70fa11e","slug":"made-fake-court-order-to-grab-insurance-amount-rohtak-news-c-17-roh1020-639437-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बीमा राशि हड़पने के लिए अदालत का फर्जी आदेश बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बीमा राशि हड़पने के लिए अदालत का फर्जी आदेश बनाया
विज्ञापन
रोहतक। बीमा राशि हड़पने के लिए धोखेबाज लोगों ने अदालत का फर्जी आदेश तैयार कर रकम के लिए आवेदन कर दिया। जब मामला पकड़ में आया तो अहलमद की शिकायत पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अहलमद मंगलेश कुमार चौबे ने शिकायत में कहा कि इस प्रकरण में लाखों की राशि का अवाॅर्ड ऑर्बिटेटर कोर्ट से ऑर्डर किया गया था। कोर्ट की ओर से राशि के लिए अवाॅर्ड जारी कर दिया गया था, लेकिन कुछ जालसाज लोगों ने असली ऑर्डर की कॉपी तैयार कर ली। इस पर ऑर्डर नंबर तो असली था, लेकिन बाकी सब कुछ नकली था। उसी के आधार पर बीमा राशि हड़पने लेने के लिए यह फाइल चला दी। जब फाइल सत्यापन के लिए अदालत पहुंची तो न्यायाधीश को संदेह हुआ और इसकी जांच कराई।
जांच में मामला संदिग्ध पाया और ऑर्डर भी फर्जी निकला। अहलमद की शिकायत पर आर्यनगर थाने में मंगलवार को धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी के इस मामले में समेत 10 से 12 लोग शामिल हैं। इनमें बीमा कंपनी के कर्मी, फर्जी ऑर्डर तैयार करने वाले, फर्जी मुहर लगाने वाले और आवेदन करने वाले आरोपी हैं। पुलिस ने बताया कि जगदीश के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जल्द ही अन्य लोगों के नाम भी उजागर किए जाएंगे।