{"_id":"65d11ae36f63802fcd0f0387","slug":"made-a-world-record-by-climbing-renok-peak-rohtak-news-c-17-roh1020-362561-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रेनोक पीक पर पर्वतारोहण कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रेनोक पीक पर पर्वतारोहण कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
विज्ञापन
रेनोक पीक पर तिरंगा झंडा फहराती अनीता दहिया।
रोहतक। विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से हरियाणा ने बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स-एवं-रेहनोक शिखर 16,500 फीट पर्वतारोहण अभियान में भाग लेने के लिए 51 प्रतिभागियों (हरियाणा के सरकारी स्कूलों के 11वीं कक्षा के 22 लड़के व 22 लड़कियां, 3 पुरुष व 3 महिला शिक्षक और 1 कॉन्टिनजेन्ट लीडर) की एक टीम भेजी थी।
इसमें जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांघी अंग्रेजी विषय की अध्यापिका अनीता दहिया, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार रोड के छात्रा दिव्या व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जसिया के छात्र सींटी शामिल रहे। छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों का चयन विशिष्ट मानदंडों के अनुसार विभागीय वेबसाइट पर के पोर्टल के माध्यम से किया गया था।
कार्यक्रम का आयोजन रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से संचालित हिमालय पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई), दार्जिलिंग के सहयोग से 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक सिक्किम क्षेत्र में 16500 फीट ऊंचे माउंट रेनोक पर किया गया था। हरियाणा राज्य स्कूल शिक्षा विभाग की टीम ने 7 दिसंबर को सिक्किम क्षेत्र में 16500 फीट की ऊंचाई पर माउंट रेनोक का यह पर्वतारोहण अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। माउंट रेनोक को सबसे तेज गति से फतेह करने का रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि को वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के सह सलाहकार राम कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित यूथ एवं इको क्लब प्रोजेक्ट के तहत किया गया था। इस उपलब्धि का विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज होने किसी सपने के साकार होने जैसा है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांघी अंग्रेजी विषय की अध्यापिका अनीता, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार रोड के छात्रा दिव्या व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जसिया के छात्र सींटी ने माउंट रेनोक को सबसे तेज गति से फतेह करने का रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि को वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सम्मिलित किया गया है।