{"_id":"670bfec7498f8cadd40005d7","slug":"madanlal-dhingra-case-womans-statement-recorded-before-the-judge-rohtak-news-c-17-roh1019-524421-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदनलाल धींगड़ा केस : जज के सामने महिला के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदनलाल धींगड़ा केस : जज के सामने महिला के बयान दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पुरानी आईटीआई स्थित शहीद मदनलाल धींगड़ा केस में पुलिस ने रविवार को पीड़ित महिला के ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए। आरोपी पहले ही जांच में शामिल हो चुका है। जांच अधिकारी का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस रिकाॅर्ड के अनुसार, आर्य नगर थाने में एक महिला ने दो दिन पहले शिकायत दी थी कि वह पुरानी आईटीआई स्थित शहीद मदनलाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में सफाई का काम करती है। 10 अक्तूबर को सफाई करने ऊपर वाले कमरे में गई थी। आर्य नगर निवासी अशोक सहगल कम्युनिटी सेंटर में आया और कमरे का दरवाजा तोड़ने लगा। शोर सुनकर वह नीचे आई। आरोपी ने उससे कम्युनिटी सेंटर के ऑफिस की चॉबी मांगी। उसने कहा, चाबी नगर निगम एलओ संदीप बतरा के पास है। आरोपी ने उसे थप्पड़ मारा और अभद्रता की। शोर मचाने पर आरोपी ने कार्यालय का दूसरी तरफ से आकर दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 व 76 के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। उधर, आरोपी अशोक सहगल ने आर्य नगर थाने में एक दिन पहले लिखित बयान दर्ज कराए थे। कहा, कुछ दबंग लोग उसे फंसाना चाहते हैं। आरोप बेबुनियाद हैं।